फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand batter Finn Allen broke multiple records in Major League Cricket 2025 Went Unsold At IPL Auction

MLC 2025: आईपीएल में नहीं मिला कोई खरीदार, अब मेजर लीग क्रिकेट में मचाया धमाल; एलेन ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Fri, 13 Jun 2025 10:41 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 13 Jun 2025 10:41 AM IST
सार

वॉशिंगटन के गेंदबाजों के लिए एलेन की पारी किसी बुरे सपने की तरह रही। सैन फ्रांसिस्को ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 269 रन बनाए। जवाब में वॉशिंगटन की टीम 13.1 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन
New Zealand batter Finn Allen broke multiple records in Major League Cricket 2025 Went Unsold At IPL Auction
फिन एलेन - फोटो : ANI

विस्तार

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलेन ने अमेरिका की टी20 लीग मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में शानदार पारी खेल कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 51 गेंदों पर 151 रन बनाए। इस दौरान एलेन ने 296 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वॉशिंगटन के गेंदबाजों के लिए एलेन की पारी किसी बुरे सपने की तरह रही। सैन फ्रांसिस्को ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 269 रन बनाए। जवाब में वॉशिंगटन की टीम 13.1 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह यूनिकॉर्न्स ने यह मुकाबला 123 रनों से अपने नाम किया। 
विज्ञापन

फ्रेंचाइजी क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया 
अपनी इस तूफानी पारी के दम पर एलेन ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 150 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। एलेन 49 गेंदों पर इस उपलब्धि पर पहुंचे। उन्होंने इस मामले में डेवाल्ड ब्रेविस को पीछे छोड़ा जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग में 52 गेंदों पर 150 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, एलेन ने 34 गेंदों पर शतक पूरा किया जो न्यूजीलैंड के किसी बल्लेबाज का टी20 में सबसे तेज सैकड़ा है। यह फ्रेंचाइजी आधारित टूर्नामेंट में किसी बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेजी से लगाया गया शतक है। उनसे आगे इस मामले में क्रिस गेल हैं जिन्होंने आईपीएल 2013 में 30 गेंदों पर शतक लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ छक्के लगाकर बनाए 100 से अधिक रन 
एलेन ने टी20 की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस मैच में 19 छक्के लगाए और इस मामले में क्रिस गेल और एस्टोनिया के साहिल चौहान को पीछे छोड़ दिया। गेल और साहिल ने टी20 के एक पारी में 18 छक्के लगाए हैं। एलेन ने 134 रन सिर्फ बाउंड्री से जुटाए जिसमें से 114 रन तो छक्के के द्वारा आए। सिर्फ तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने बाउंड्री के जरिये टी20 में एलेन से ज्यादा रन बनाए हैं। एलेन इसके साथ ही एमएलसी टूर्नामेंट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में निकोलस पूरन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2023 में नाबाद 137 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

आईपीएल नीलामी में रहे थे अनसोल्ड 
दिलचस्प बात है कि एलेन को आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला था। एलेन नीलामी में दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ आए थे, लेकिन उन्हें लेने में किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। एलेन भले ही आईपीएल 2025 में नहीं खेल सके, लेकिन उन्होंने एमएलसी में अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed