फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand announced world cup squad, Uncapped Blundell selected in Team

विश्वकप 2019 के लिए न्यूजीलैंड टीम का एलान, केन विलियमसन को कमान

Wed, 03 Apr 2019 04:49 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 03 Apr 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
New Zealand announced world cup squad, Uncapped Blundell selected in Team
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

30 मई से शुरू होने जा रहे विश्वकप के लिए न्यूजीलैंड ने बुधवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी। टीम को अनुभवी और युवा खिलाड़ियों से सजाकर संतुलित बनाने की कोशिश की गई है। कमान कीवी कप्तान केन विलियमसन के हाथों में दी गई है। घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज ब्लंडेल टीम में नया चेहरा है।

विज्ञापन


टॉम ब्लंडेल को टिम सिफर्ट के के चोटिल होने के बाद घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन के बूते टीम में जगह दी गई। कॉलिन डी ग्रैंडहोम को ड्रग ब्रेसवेल पर तरजीह देते हुए बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किया गया। उनका साथ जेम्स नीशम निभाएंगे। जबकि ईश सोढ़ी और मिचेल सैंटनर फिरकी विभाग संभालेंगे। 
विज्ञापन


पेस अटैक में टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी शामिल हैं, चयनकर्ताओं ने आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे कॉलिन मुनरो पर भी अपना विश्वास बनाए रखा है,  जो कुछ एकदिवसीय मैचों में कुछ खास प्रर्दशन नहीं कर सके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व कप से पहले अप्रैल में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैम्प क्राइस्टचर्च में आयोजित किया जाएगा। हालांकि कुछ बड़े नाम जो इंडियन टी-20 लीग में खेल रहे हैं वो शायद कैम्प में शामिल न हो पाए।

 

विश्वकप के लिए न्यूजीलैंड की टीमः
 

केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लॉथम, कॉलिन मुनरो, जिमी निशाम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed