फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand and KKR pacer Lockie Ferguson quarantined for coronavirus test result awaited

न्यूजीलैंड और KKR के तेज गेंदबाज फर्ग्यूसन ने दर्ज कराई शिकायत, होगी कोरोना की जांच

Sat, 14 Mar 2020 10:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 14 Mar 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
New Zealand and KKR pacer Lockie Ferguson quarantined for coronavirus test result awaited
lockie ferguson

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे खेलने के बाद न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन को भी कोरोना की जांच के लिए भेजा गया है। सिडनी में खेले गए मैच के बाद फर्ग्यूसन ने गले में खराश की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद उन्हें दिशानिर्देशों के तहत टीम से अलग कर दिया गया और उनका सैंपल भी जांच के लिए भेज दिया गया। फिलहाल उनकी फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है, इसके बाद ही आगे के कदम उठाए जाएंगे। 

विज्ञापन


फर्ग्यूसन ने शुक्रवार को सिडनी के खाली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हिस्सा लिया था और नौ ओवर की गेंदबाजी में 60 रन देकर दो विकेट भी लिए थे।  
विज्ञापन


बता दें कि फिलहाल दुनियाभर में बढ़ रहे कोरोना के मामले और यात्रा सम्बंधित पाबंदियों को देखते हुए न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया सीरीज को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड दौरा भी फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं फर्ग्यूसन से पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने भी बृहस्पतिवार को इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उनकी जांच की गई। हालांकि जांच में किसी भी तरह के कोरोना के अंश नहीं पाए गए थे और उन्हें फिर से टीम से जुड़ने की अनुमति दे दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed