फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand allrounder Daryl Mitchell wins ICC 'Spirit of Cricket' award 2021 for his gesture in t20 world cup 2021

ICC Spirit of Cricket Award: डेरिल मिशेल को इस वजह से मिला 'स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड', टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान दिखाई थी दरियादिली

Wed, 02 Feb 2022 05:34 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 02 Feb 2022 05:34 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिशेल को उनकी खेल भावना के लिए आईसीसी ने साल 2021 का सबसे बड़ा सम्मान दिया है। मिशेल को 'स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड 2021 से नवाजा गया है।

विज्ञापन
New Zealand allrounder Daryl Mitchell wins ICC 'Spirit of Cricket' award 2021 for his gesture in t20 world cup 2021
डेरिल मिशेल - फोटो : social media

विस्तार

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिशेल को उनकी खेल भावना के लिए आईसीसी ने साल 2021 का सबसे बड़ा सम्मान दिया है। मिशेल को 'स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड 2021 से नवाजा गया है। 30 वर्षीय मिशेल अब डेनियल विटोरी, ब्रेंडन मैकुलम और केन विलियमसन के बाद यह अवॉर्ड जीतने वाले न्यूजीलैंड के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। 

विज्ञापन


डेरिल मिशेल ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के समीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान कुछ ऐसा किया था, जिसके लिए पूरे क्रिकेट वर्ल्ड ने उनकी तारीफ की थी। दरअसल साल 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में डेरिल मिशेल ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अहम मैच के दौरान महत्वपूर्ण एक रन लेने से इंकार कर दिया था, जबकि वह मैच का अहम मोड़ था। 
विज्ञापन


मामला यह था कि कीवी टीम की पारी के 18वें ओवर में इंग्लिश स्पिनर आदिल राशिद गेंदबाजी कर रहे थे और स्ट्राइक पर जेम्स नीशम बल्लेबाजी कर रहे थे। नीशम ने एक सीधा शॉट खेला जो गेंदबाज की ओर से निकल रही थी, आदिल ने गेंद को पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसी दौरान वह नॉन स्ट्राइक पर खड़े मिशेल से टकरा गए और गेंद लॉग ऑन की तरफ चली गई। ऐसे में नीशम के पास आसानी से एक रन लेने का मौका था, लेकिन डेरिल मिशेल ने इस आसान से सिंगल को लेने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मिशेल के सिंगल मना करने के बाद कमेंट्री कर रहे नासिर हुसैन ने भी इस दरियादिली को सलाम किया था, हुसैन ने कमेंट्री के दौरान कहा, "यह बहुत अच्छा है, ऐसा न्यूजीलैंड है, यह वास्तव में है। वहां एक रन लेना इतना आसान है, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर ने कहा, 'नहीं, मैं आदिल के रास्ते में आ गया हूं।" 


बता दें कि मिशेल ने भी आईसीसी के इस अवार्ड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और लिखा, 'आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड प्राप्त करना सम्मान की बात है"

मैच की बात करें तो सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की तरफ से मिशेल ने 72 रन बनाए  जिसमें उन्होंने केवल 47 गेंद का सामना किया था। आखिरी समय में नीशम ने 11 गेंद पर 27 रन बनाकर कीवी टीम को जीत के करीब ले गए थे। न्यूजीलैंड यह मैच 5 विकेट से जीतने में सफल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed