{"_id":"5e2907178ebc3e4b3268d6ce","slug":"new-zealand-afghanistan-pakistan-under19-world-cup-quarter-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 विश्व कप: न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंडर-19 विश्व कप: न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल में
Thu, 23 Jan 2020 08:08 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 23 Jan 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
अंडर-19 वर्ल्ड कप
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को तीन विकेट से हराकर बुधवार को अंडर -19 विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखाया जबकि अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात पर 160 रनों की जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। पाकिस्तान ने भी जिम्बाब्वे को 38 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया।
विज्ञापन
श्रीलंका के नौ विकेट पर 242 रन के जवाब में न्यूजीलैंड को जीत के लिए आखिरी दो गेंद में छह रन बनाने थे। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए क्रिसटियन क्लार्क ने छक्का लगाकर टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया। अफगानिस्तान ने छह विकेट पर 265 रन बनाने के बाद यूएई की पारी को 105 रन पर समेट दिया।
विज्ञापन