{"_id":"5e87e65e8ebc3e72ba312d22","slug":"new-zealand-a-tour-to-india-is-still-open-decision-will-be-taken-later","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड ए टीम के भारत दौरे का विकल्प खुला, जल्दबाजी में नहीं होगा फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड ए टीम के भारत दौरे का विकल्प खुला, जल्दबाजी में नहीं होगा फैसला
Sat, 04 Apr 2020 07:13 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 04 Apr 2020 07:13 AM IST
विज्ञापन
बैट, क्रिकेट, आउट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने अपनी ‘ए’ टीम के अगस्त में भारत दौरे का विकल्प खुला रखते हुए कहा है कि इस पर फैसला करना अभी जल्दबाजी होगा। न्यूजीलैंड ने हालांकि स्वीकार किया कि उनकी टीम का जून और जुलाई में नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, आयरलैंड और वेस्टइंडीज का दौरा संदिग्ध लग रहा है। साथ ही यह भी कहा कि अभी इनको लेकर पूरी तरह से इनकार नहीं किया जा सकता है। एनजेडसी के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने महिला टीम के श्रीलंका दौरे के स्थगित होने की पुष्टि की। यह दौरा इस महीने के आखिर में शुरू होना था।
विज्ञापन
वाइट ने कहा, ‘खेल से जुड़े हर व्यक्ति के लिए यह स्थिति बेहद निराशाजनक है। व्यापक रूप से सोचें और विश्व भर में कोविड-19 से बनी भयावह स्थिति को देखें तो अभी हमें न सिर्फ अपने लोगों बल्कि विश्व समुदाय की परवाह करने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड टीम के अगस्त में बांग्लादेश दौरे पर भी संदेह के बादल मंडरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनजेडसी अगले 12 सप्ताह तक संचालन में मदद के लिए सरकारी वेतन सब्सिडी योजना लागू कर रहा है।
विज्ञापन