फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Indian Captain Sourav Ganguly said spoke to Virat Kohli before making Rohit ODI Captain

New Indian Captain: गांगुली बोले- विराट से बात करने के बाद ही रोहित को वनडे कप्तान बनाया, चयनकर्ताओं ने उन्हें पहले ही चेतावनी दी थी

Fri, 10 Dec 2021 04:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 10 Dec 2021 04:34 PM IST
सार

सौरव गांगुली ने बताया है कि रोहित शर्मा को भारत का वनडे टीम का कप्तान बनाने से पहले रोहित शर्मा से बात की गई थी। जब विराट ने टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था चभी चयनकर्ताओं ने उनसे बात की थी।

विज्ञापन
New Indian Captain Sourav Ganguly said spoke to Virat Kohli before making Rohit ODI Captain
गांगुली और विराट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि विराट कोहली से बातचीत के बाद ही रोहित शर्मा को भारत की वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। उन्हें इस बात की जानकारी पहले से थी कि टी-20 के बाद रोहित को वनडे टीम की कप्तानी भी दी जाएगी। गांगुली के अनुसार चयनकर्ता नहीं चाहते थे कि भारत की वनडे और टी-20 टीम के कप्तान अलग-अलग हों। ऐसे में जब विराट ने टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था, तब चयनकर्ताओं ने उसने बात की थी। इसके बावजूद विराट ने टी-20 की कप्तानी छोड़ी और बाद में उन्हें उनकी जगह रोहित को टी-20 के साथ-साथ वनडे टीम का कप्तान भी बनाया गया। 
विज्ञापन


चयनकर्ताओं ने विराट से कहा था कि वो टी-20 की कप्तानी छोड़ने से पहले अपने फैसले पर फिर से विचार करें, लेकिन विराट ने उनकी बात नहीं सुनी और टी-20 वर्ल्डकप के बाद कप्तानी छोड़ने का एलान किया। विराट का कहना था कि अपना वर्कलोड कम करने के लिए उन्होंने यह फैसला किया है। वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी करने के लिए उन्हें थोड़े समय की जरूरत है। इसके बाद उनसे वनडे की कप्तानी भी छीन ली गई। 
विज्ञापन

टेस्ट में कोहली ही रहेंगे कप्तान
गांगुली ने टेस्ट कप्तान के रूप में विराट की तारीफ की। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा "टेस्ट में उनकी कप्तानी पर कोई सवाल नहीं है। वनडे में भी उनका प्रदर्शन काफी बेहतर रहे है, लेकिन अगले दो साल में दो वर्ल्डकप हैं और ऐसे में वनडे और टी-20 टीम में दो अलग-अलग कप्तान नहीं हो सकते थे। चयनकर्ताओं को लगा कि टीम को एक विजन की जरूरत है और दो कप्तान प्लान खराब कर सकते हैं।"

कोहली से बात करके रोहित को कप्तानी दी
गांगुली ने आगे बताया कि रोहित को कप्तान बनाने से पहले विराट से बात की गई थी। उन्होंने कहा "चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा और मैंने उनसे बात की। उन्हें हालातों के बारे में साफ तौर पर बताया गया। हमने उन्हें पूरा विजन समझाया। उन्होंने हालात को समझा और इसके बाद रोहित को वनडे कप्तान बनाया गया। टीम का एलान करने से पहले नए कप्तान के नाम का एलान हुआ, ताकी वो भी टीम चयन के दौरान मीटिंग में रह सकें।"

गांगुली ने कहा कि यह भी जरूरी है कि विराट अच्छी स्थिति में हैं। भारत के लिए वो एक अहम खिलाड़ी हैं। एक बल्लेबाज के रूप में भी वो बहुत अहमियत रखते हैं। मुझे उम्मीद है कि वो जल्द ही वापसी करेंगे और बड़ी पारियां खेलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed