{"_id":"59863cb04f1c1b9c3a8b45f2","slug":"new-boll-will-change-the-match-in-fourth-day-says-r-ashwin","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्विन ने कहा- चौथे दिन इससे बदलेगा मैच का रुख ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अश्विन ने कहा- चौथे दिन इससे बदलेगा मैच का रुख
एजेंसी/भाषा
Updated Sun, 06 Aug 2017 03:16 AM IST
विज्ञापन
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट में पिच से गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिलती देख आफ स्पिनर आर अश्विन की उम्मीदें अब चौथे दिन दूसरी नयी गेंद पर टिकी है ।भारत के पहली पारी के नौ विकेट पर 622 रन के जवाब में श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 183 रन पर आउट हो गई थी। दूसरी पारी में हालांकि उसने सिर्फ दो विकेट गंवाकर 200 से उपर रन बना लिये ।
विज्ञापन
अश्विन ने तीसरे दिन के खेल के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘विकेट अभी और धीमा होगा । कल हमारा काम आसान नहीं होगा । हमें अधिक अनुशासित प्रदर्शन करना होगा । हमने कुछ रन ज्यादा दे दिये ।कल हम शुरूआती विकेट जल्दी लेने की कोशिश करेंगे ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ विकेट तेजी से धीमा हो रहा है । हमें विकेटों के लिये काफी मशक्कत करनी होगी । ऐसे में दूसरी नयी गेंद अहम होगी । उनके लिये भी चुनौती आसान नहीं होगी क्योंकि नये बल्लेबाजों को शुरू से आगाज करना होगा ।’’ करूणारत्ने और मेंडिस की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा ,‘‘ दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी की । करूणारत्ने ने मेंडिस के सहायक की भूमिका बखूबी निभाई। दोनों ने टीम के लिये बहुत अच्छा खेला ।’’
विज्ञापन