फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new achievement for dhoni as one day captain

900वां मैच जीतकर धोनी ने कप्तानी में हासिल किया ये नया मुकाम

Sun, 16 Oct 2016 11:01 PM IST
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
new achievement for dhoni as one day captain
महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले मैच में जीत हासिल कर बतौर कप्तान एक और मुकाम हासिल कर लिया है। 
विज्ञापन


धोनी रिकी पॉन्टिंग के बाद एकदिवसीय मैचों में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले कप्तान बन गए हैं। इस मैच से पहले धोनी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज  एलन बॉर्डर के साथ 107 जीत के साथ साझा रूप से दूसरे स्थान पर थे। लेकिन धर्मशाला में जीत दर्ज करते ही उन्होंने बतौर कप्तान 195वें मैच में 108वीं जीत हासिल की है। धोनी ने बतौर कप्तान 58.5 प्रतिशत मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि एलन बॉर्डर ने 61.1 प्रतिशत मैचों में जीत हासिल हुई थी। बॉर्डर ने 178 मैचों में 107 मैचों में जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन


बतौर कप्तान वनडे में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड पूर्व ऑस्ट्रलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग के नाम दर्ज है। पॉन्टिंग ने 230 वनडे मैचों में कप्तानी करते हुए 165 मैचों में जीत हासिल की है। पॉन्टिंग के रिकॉर्ड को तोड़ पाना अभी धोनी के लिए दूर की कौड़ी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed