फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nepal XI defeat MCC in Lord's debut

लॉर्ड्स में नेपाल ने खेला अपना पहला मैच, हासिल की रोमांचक जीत

Wed, 20 Jul 2016 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Jul 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
Nepal XI defeat MCC in Lord's debut
नेपाल क्रिकेट टीम की महिला प्रशंसक (फाइल) - फोटो : Getty

क्रिकेट वर्ल्ड में नेपाल की कोई खास हैसियत नहीं मानी जाती लेकिन यह टीम उन टीमों में शामिल है जो तेजी से अपने खेल में सुधार करते हुए आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन


भारत के इस पड़ोसी देश में क्रिकेट अपना प्रसार तेजी से कर रहा है। और इसका असर दिख भी रहा है। नेपाल की टीम इस समय इंग्लैंड में है और क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर मंगलवार को उसने अपना पहला मैच खेला।
विज्ञापन


खास बात यह रही कि नेपाल की टीम ने यह मैच बेहद आसानी से जीत भी लिया। अब आप सोच रहे होंगे कि नेपाल की टीम इंग्लैंड में क्या कर रही है और यह मैच किस सिलसिले में खेला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/nepal-4_578f10527154b.jpg

खास बात यह रही कि नेपाल की टीम ने यह मैच बेहद आसानी से जीत भी लिया। अब आप सोच रहे होंगे कि नेपाल की टीम इंग्लैंड में क्या कर रही है। इंग्लैंड और नेपाल के बीच संबंधों के 200 साल पूरे होने पर यह मैच खेला गया था जिसमें नेपाल की टीम मैच जीत गई।

रोमांचक मुकाबले में नेपाल ने मार ली बाजी, शतक को किया बेकार

Nepal XI defeat MCC in Lord's debut
नेपाल टीम - फोटो : Getty

लॉर्ड्स में नेपाल एकादश और एमसीसी एकादश के बीच एकदिवसीय मैच खेला गया जिसमें एशियाई टीम 41 रन के बड़े अंतर से मैच जीत गई। नेपाल की अगुवाई पारस खाडका कर रहे थे। यह मैच देखने के लिए लगभग 5 हजार दर्शक मौजूद थे।

टॉस जीतकर नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और उसके एक-एक रन पर दर्शकों ने ताली बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। नेपाल ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 218 रन बनाए तो मेजबान टीम (एमसीसी एकादश) इतने ही ओवर में 7 विकेट पर 176 रन ही बना सकी।
http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/nepal1_578f542e84ccf.jpg

एमसीसी टीम के ओपनर जॉर्ज एडेर ने शतक लगाकर नेपाल को परेशान करने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर पर बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और टीम को हार का सामना करना पड़ा। एडेर आठवें नंबर पर आउट हुए और जब वह आउट हुए तो टीम को जीत के लिए 2 रन प्रति ओवर के हिसाब से चाहिए थे लेकिन हासिल नहीं कर सकी।

यह ऐतिहासिक मैच ब्रिटेन और नेपाल के बीच रिश्तों के 200 साल पूरे होने पर आयोजित किया गया था। साथ ही इस मैच के पीछे का मकसद पिछले साल आए भूकंस से तबाह हुए नेपाल के पुनर्निर्माण के लिए धनराशि भी जुटाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed