फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेपाल ने रचा इतिहास, महज 35 रन पर USA को समेटा, अमेरिकियों के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड

Wed, 12 Feb 2020 01:12 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 12 Feb 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
Nepal creates history, Bowled Out USA For 35, The Joint Lowest Total In ODI History
संदीप लामिछाने - फोटो : ट्विटर

राजधानी काठमांडू में बुधवार को संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की टीम को महज 35 रन पर ऑल आउट करते हुए नेपाल क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। यह वन-डे क्रिकेट इतिहास का संयुक्त दूसरा सबसे छोटा टोटल है। इस वजह से 50-50 ओवर का यह मैच मात्र 17.2 ओवर में ही पूरा हो गया।

Nepal creates history, Bowled Out USA For 35, The Joint Lowest Total In ODI History
नेपाल क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 श्रेणी के तहत खेले गए इस मैच में मेजबान नेपाल ने टॉस जीतकर मेहमान अमेरिका को बल्ला थमाया। दूसरे ही ओवर में स्पिनर संदीप लामिछाने ने अपनी फिरकी में अमेरिकियों को फंसाना शुरू किया और 12 ओवर होने तक पूरी टीम महज 35 रन पर ऑल आउट हो गई।

Nepal creates history, Bowled Out USA For 35, The Joint Lowest Total In ODI History
संदीप लामिछाने - फोटो : ट्विटर

IPL में खेलने वाले संदीप लामिछाने ने छह ओवर में 16 रन देकर सर्वाधिक छह विकेट लिए। अन्य स्पिनर सुशन भारी ने चार विकेट चटकाए। अमेरिकी टीम का सिर्फ एक बल्लेबाज जेवियर मार्शल ही दहाई (16) का आंकड़ा छू पाया, जबकि कप्तान समेत चार बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nepal creates history, Bowled Out USA For 35, The Joint Lowest Total In ODI History
संदीप लामिछाने - फोटो : ट्विटर

36 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाली टीम 268 गेंदें शेष रहते हुए वन-डे क्रिकेट इतिहास की चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज की, सबसे ज्यादा बॉल शेष रहते हुए वन-डे जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड 13 जून 1979 को कनाडा के खिलाफ (277 बॉल) बनाया था। तब इंग्लैंड लक्ष्य 46 रन का स्कोर साध रहा था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed