{"_id":"68efb1728b65650dcb067e7f","slug":"nepal-and-oman-qualify-for-t20-world-cup-2026-battle-for-one-spot-continues-2025-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup 2026: नेपाल और ओमान ने किया अगले साल विश्व कप के लिए क्वालिफाई, एक स्थान के लिए जंग जारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup 2026: नेपाल और ओमान ने किया अगले साल विश्व कप के लिए क्वालिफाई, एक स्थान के लिए जंग जारी
Wed, 15 Oct 2025 08:06 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 15 Oct 2025 08:06 PM IST
सार
नेपाल और ओमान दोनों ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
नेपाल-ओमान
- फोटो : Cricket Nepal-Oman cricket (x)
विस्तार
नेपाल और ओमान दोनों ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। दोनों टीमों ने ओमान के अल अमीरात में खेले गए एशिया/ईस्ट एशिया पैसिफिक (एशिया-ईएपी) क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
तीसरी बार विश्व कप में खेलेगा नेपाल
नेपाल की यह यात्रा बेहद प्रेरणादायक रही है। कप्तान रोहित पौडेल की अगुवाई में टीम ने ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर सिक्स राउंड तक लगातार जीत का सिलसिला बनाए रखा और कोई भी मैच नहीं हारा। यूएई के खिलाफ एक रोमांचक एक रन की जीत ने उनके क्वालिफिकेशन को पक्का कर दिया। इस मैच में आसिफ शेख और संदीप लामिछाने के प्रदर्शन ने टीम को जीत की राह पर बनाए रखा। यह नेपाल की टी20 विश्व कप में तीसरी एंट्री होगी। इससे पहले वह 2014 और 2024 में भी हिस्सा ले चुका है।
ओमान ने भी तीसरी बार विश्व कप के लिए किया क्वालिफाई
मेजबान ओमान ने अपने घरेलू हालात का भरपूर फायदा उठाया। कप्तान जीशान मकसूद की नेतृत्व में टीम ने बेहतरीन संतुलन और रणनीतिक अनुशासन दिखाया। सुपर सिक्स चरण में ओमान ने मजबूत नेट रन रेट के साथ शीर्ष दो में जगह बनाई और आसानी से विश्व कप टिकट अपने नाम किया। यह ओमान का भी तीसरा टी20 विश्व कप होगा। वह 2016 और 2024 में भी खेल चुका है।
विज्ञापन
नेपाल और ओमान के क्वालिफाई करने के बाद अब 20 में से 19 टीमें टी20 विश्व कप 2026 के लिए तय हो चुकी हैं। अब सिर्फ एक स्थान बाकी है। इस बार का टूर्नामेंट 20 टीमों का होगा, जिसमें भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज जैसी दिग्गज टीमों के साथ-साथ नेपाल और ओमान जैसी उभरती टीमें भी अपना दम दिखाएंगी।