{"_id":"6544c993cb2954eeaf08aea8","slug":"nepal-and-oman-have-made-it-to-next-year-t20-world-cup-2024-18-out-of-20-teams-have-been-decided-so-far-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: नेपाल और ओमान ने अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में बनाई जगह, अब तक 20 में से 18 टीमें तय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: नेपाल और ओमान ने अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में बनाई जगह, अब तक 20 में से 18 टीमें तय
Fri, 03 Nov 2023 03:51 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 03 Nov 2023 03:51 PM IST
सार
नेपाल और ओमान के टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के साथ ही 18 टीमें तय हो गई हैं। अगले साल वेस्टइंडीज-अमेरिका में होने वाले टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी। अंतिम दो स्थान की टीमों का चयन अफ्रीका क्वालीफायर से होगा।
विज्ञापन
नेपाल के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नेपाल और ओमान ने 2024 पुरुष टी20 विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली है। दोनों ने एशिया क्षेत्र क्वालीफायर में अपने-अपने सेमीफाइनल मैच को जीत लिया। ओमान ने बहरीन को दस विकेट से हराया। वहीं, नेपाल ने यूएई को आठ विकेट से परास्त किया। नेपाल और ओमान के टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के साथ ही 18 टीमें तय हो गई हैं। अगले साल वेस्टइंडीज-अमेरिका में होने वाले टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी। अंतिम दो स्थान की टीमों का चयन अफ्रीका क्वालीफायर से होगा। यह इसी महीने अंत में समाप्त होगा।
वेस्टइंडीज और अमेरिका को मेजबान होने के नाते टी20 विश्व कप में जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, नीदरलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने प्रतियोगिता के 2022 संस्करण में शीर्ष आठ में रहकर क्वालीफाई किया है।
इन टीमों ने भी बनाई है टूर्नामेंट में जगह
अफगानिस्तान और बांग्लादेश इस प्रारूप में अगली सर्वोच्च रैंकिंग वाली दो टीमें थीं और इसलिए उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली। आयरलैंड और स्कॉटलैंड ने यूरोप क्षेत्र क्वालीफायर से क्वालीफाई किया, जबकि पापुआ न्यू गिनी ने पूर्वी एशिया-प्रशांत क्षेत्र से और कनाडा ने अमेरिका क्षेत्र से जगह बनाई।
विज्ञापन
नेपाल और ओमान को मिली बड़ी जीत
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप एशिया फाइनल 2023 टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ओमान ने बहरीन को 10 विकेट से हरा दिया। बहरीन ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 106 रन बनाए। जवाब में ओमान ने 14.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 109 रन बनाकर मैच को जीत लिया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में यूएई ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 134 रन बनाए। नेपाल की टीम ने 17.1 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। नेपाल ने दो विकेट पर 135 रन बना लिए। उसके लिए आसिफ शेख ने 64 और कप्तान रोहित पोडैल ने नाबाद 34 रन बनाए।