फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Neil Wagner says We are not going to treat matches against England as warm-ups for WTC final

WTC Final: भारत को हल्के में नहीं ले रहा न्यूजीलैंड, कीवी खिलाड़ी ने बताया खिताबी मुकाबले का प्लान

Mon, 17 May 2021 06:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 17 May 2021 06:36 PM IST
सार

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वेगनर ने बड़ा बयान दिया है। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून के बीच साउथम्पटन में डब्ल्यूटीसी फाइनल खेला जाएगा।

विज्ञापन
Neil Wagner says We are not going to treat matches against England as warm-ups for WTC final
नील वेगनर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने सोमवार को कहा कि उनकी टीम इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला को भारत के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्लयूटीसी) फाइनल के अभ्यास के तौर पर नहीं लेगी। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून के बीच साउथम्पटन में डब्ल्यूटीसी फाइनल खेला जाएगा। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला खेलेगी।

विज्ञापन


हम न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट मैच जीतना चाहते हैं
वैगनर ने रवाना होने से पहले ऑकलैंड हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'हम इंग्लैंड के खिलाफ इन दो टेस्ट मैचों को केवल (डब्ल्यूटीसी फाइनल के) अभ्यास के तौर पर नहीं लेंगे। हम जिस तरह से टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं उस पर मुझे गर्व है और हम न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट मैच जीतना चाहते हैं।'
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के अधिकतर खिलाड़ी सोमवार को इंग्लैंड पहुंचे
दरअसल, न्यूजीलैंड के अधिकतर खिलाड़ी सोमवार को इंग्लैंड पहुंच गए लेकिन वैगनर ब्रिटेन रवाना होने वाले दूसरे दल का हिस्सा हैं। विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर के गेंदबाज वैगनर ने इंग्लैंड रवाना होने से पहले लिंकन में ड्यूक गेंदों से अभ्यास किया। इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में ड्यूक गेंदों का उपयोग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यास शिविर का काफी फायदा मिला
वैगनर ने कहा कि उन्हें अभ्यास शिविर का काफी फायदा मिला। उन्होंने कहा, 'यह बहुत अच्छा रहा और निश्चित तौर पर यह (ड्यूक गेंद) कूकाबूरा से भिन्न होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed