फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Neil Narvekar scores 100 of 29 balls in Kanga League.

महज 11 गेंदों में जमाई फिफ्टी, 29 गेंदों में ठोका शतक

Sat, 29 Nov 2014 01:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 29 Nov 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
Neil Narvekar scores 100 of 29 balls in Kanga League.
जिस उभरते बल्लेबाज को आईपीएल की किसी भी टीम ने नहीं खरीदा उसने महज 29 गेंदों में शतक ठोक दिया।
विज्ञापन


हम यहां बात कर रहे हैं मुंबई के एक उभरते क्रिकेटर नील नार्वेकर की जिन्होंने पिछले साल आईपीएल में शामिल होने के लिए बतौर घरेलू खिलाड़ी अपना नाम भेजा था लेकिन किसी भी टीम ने इस अनजान बल्लेबाज को अपनी टीम के लिए खरीदना मुनासिब नहीं समझा। लेकिन अब इस अनजान बल्लेबाज ने अपनी जोरदार बल्लेबाजी से आखिरकार अपनी पहचान बनाने में सफलता हासिल कर ही ली।

इस बल्लेबाज ने महज 29 गेंदों में ही शतक ठोकने का कारनामा कर दिखाया। नील ने अपनी शतकीय पारी में चौके से दुगना छक्के लगाए। उन्होंने 6 चौके के अलावा 12 छक्के जड़े। उनकी धुआंधार पारी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पहले 50 रन सिर्फ 11 गेंदों में कूट लिए।
विज्ञापन


जहां तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ते॓ज शतक का रिकॉर्ड है तो यह न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन के नाम दर्ज है। उन्होंने इस साल एक जनवरी को महज 36 गेंदों में शतक ठोका था। (फोटो-फेसबुक से)
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की ओर से लगे 3 शतक

Neil Narvekar scores 100 of 29 balls in Kanga League.
पार्कोफिन क्रिकेटर्स क्लब के इस बाएं हाथ के मध्य क्रम के बल्‍लेबाज ने अपनी धमाकेदार पारी खेलकर अब आईपीएल टीम में शामिल होने का हक जरूर जता दिया है।

मुंबई के कांगा लीग (बी डिविजन) में खार जिमखाना क्लब के खिलाफ नील ने यह रिकॉर्ड बनाया। मुंबई के बोरीवली में रहने वाले नील मीडिया में अपनी इस पारी के बाद जबर्दस्‍त पहचान बनाने के बाद जश्न मनाने में जुटे हुए हैं।

उनकी रिकॉर्डतोड़ पारी के दम पर पार्कोफिन क्रिकेटर्स क्लब ने खार जिमखाना को हरा दिया। उनके अलवा पृथ्वी शॉ ने भी 78 गेंदों में 110 रनों की शतकीय पारी खेली जबकि कप्तान पराग खानपुरकर ने 110 रन बनाए।

संक्षिप्त स्कोर- खार जिमखाना टीम 349 रन पर ऑलआउट (रव‌ि शिंदे 118, अर्जुन शेट्टी 96, अग्नि चोपड़ा 52 और महबूब शेख 32) हो गई।
जिसके जवाब में पार्कोफिन क्रिकेटर्स क्लब पहली पारी में 9 विकेट पर 492 रन (पृथ्वी शॉ 110, पराग खानपुरकर 110 और नील नार्वेकर 103, विवेट ओर्टे 7/132) बनाए। परिणाम पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed