फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NCA under leadership of Rahul dravid started corporate classes for training coaches

बदलाव: द्रविड़ की अगुवाई में अब कोचों को बनाया जाएगा विश्वस्तरीय, एनसीए में शुरू हुआ 'कॉर्पोरेट क्लास'

Sun, 22 Aug 2021 11:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 22 Aug 2021 11:20 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट की बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने और युवा क्रिकेटरों को निखारने के बाद अब राहुल द्रविड़ घरेलू क्रिकेट के कोचों को प्रतिभावान और विश्वस्तरीय बनाएंगे।

विज्ञापन
NCA under leadership of Rahul dravid started corporate classes for training coaches
राहुल द्रविड़ - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय क्रिकेट की बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने और युवा क्रिकेटरों को निखारने के बाद अब राहुल द्रविड़ घरेलू क्रिकेट के कोचों को प्रतिभावान और विश्वस्तरीय बनाएंगे। भारतीय क्रिकेट के दीवार कहे जाने वाले दिग्गज द्रविड़ की अगुवाई में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने देश के कोचेज के लिए विशेष ट्रेनिंग कोर्स की शुरुआत की है। यह कोर्स कॉरपोरेट क्लासेज के नाम से शुरू हुआ।

विज्ञापन


चयनकर्ताओं से सामंजस्य बैठाने की स्किल सिखाई जाती है 
एनसीए के इस कोर्स में हिस्सा लेने वाले कोचेज को दबाव वाली कई तरह की परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार किया जाता है। इनमें चयनकर्ताओं से सामंजस्य बैठाना भी शामिल है। कई बार ऐसा होता है जब चयनकर्ता की राय कोच की राय से अलग होती है। ऐसे में कोच अपने पक्ष को और टीम की जरूरत को कितने अच्छे तरीके से रख पाता है, यह मायने रखता है और यहां इसी की ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन


लेवल-2 कोच तैयार करेगा एक खिलाड़ी
कॉरपोरेट क्लास के अलावा एनसीए में कोचेज के लिए भी कई अन्य कोर्स हैं। इनमें लेवल-2 कोर्स भी शामिल है। इस बार लेवल-2 कोर्स कर निकले कोचेज को टास्क दिया गया है कि वे अपने-अपने शहर में वापस जाएं और वहां एक खिलाड़ी को तैयार करने का प्रोजेक्ट पूरा करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


द्रविड़ सिर्फ पढ़ाते नहीं, खुद भी सीखते हैं
कॉरपोरेट क्लास की खूबी यह है कि इसमें द्रविड़ बतौर हेड ट्रेनर या टीचर बनकर नहीं आते। वे खुद भी ट्रेनिंग लेने वाले कोचेज के साथ क्लास लेते हैं और सीखने की लगातार कोशिश करते हैं। द्रविड़ कोच से अपनी राय साझा करते हैं और खुद भी उनकी राय सुनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed