फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NCA Preparation to give big responsibility to VVS Laxman may become the head of National Cricket Academy

NCA: वीवीएस लक्ष्मण को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी, बन सकते हैं राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख

Sat, 06 Nov 2021 01:20 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 06 Nov 2021 01:20 PM IST
सार

भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख बन सकते हैं। एनसीए प्रमुख बनाने के लिए उन्हें राजी किया जा रहा है। लक्ष्मण बीसीसीआई प्रेसीडेंट सौरव गांगुली, सचिव जय शाह समेत कई अधिकारियों की पहली पसंद हैं।. 

विज्ञापन
NCA Preparation to give big responsibility to VVS Laxman may become the head of National Cricket Academy
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि भारत के पूर्व क्रिकेटर सिस्टम में आकर इस खेल को और आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। बीसीसीआई प्रमुख के रूप में उन्होंने राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए राजी किया। इसके अलावा वह अब वीवीएस लक्ष्मण को राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी का प्रमुख बनाए जाने के इच्छुक हैं। 

विज्ञापन


कई अधिकारियों की पसंद लक्ष्मण

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ही नहीं बल्कि सचिव जय शाह और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कई वरिष्ठ अधिकारी वीवीएस लक्ष्मण को एनसीए का प्रमुख बनाए जाने के पक्ष में हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने आगे कहा, सौरव गांगुली और जय शाह दोनो ही लक्ष्मण को एनसीए प्रमुख बनते देखना पसंद करेंगे, लेकिन इस पर अंतिम फैसला लक्ष्मण को ही लेना है, वह एनसीए प्रमुख की जिम्मेदारी संभालने की रेस में सबसे आगे हैं, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके राहुल द्रविड़ के साथ बेहतर संबंध हैं। यह बहुत ही अच्छा मिश्रण होगा कि दोनों भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने का काम करें। 
विज्ञापन


द्रविड़ बनाए गए टीम इंडिया के हेड कोच

भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया है। वह न्यूजीलैंड के भारत दौरे के समय यह जिम्मेदारी संभालेंगे। द्रविड़ ने मौजूदा हेड कोच रवि शास्त्री की जगह लेंगे। संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप के बाद रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि जिस तरह द्रविड़ और लक्ष्मण की जोड़ी ने कई बार बेहतरीन साझेदारी करते हुए भारत को मैच जिताए। उसी तरह दोनों भारतीय क्रिकेट के लिए साथ-साथ काम करते हुए उसे नई उचाइयों पर पहुंचाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


द्रविड़ ने की शास्त्री की तारीफ

टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त करने के बाद राहुल द्रविड़ ने कहा था कि भारतीय क्रिेकेट का मुख्य कोच बनाया जाना सम्मान की बात है, वास्तव में मैं आगे की तरफ देख रहा हूं, शास्त्री के कार्यकाल में टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और आशा करता हूं कि टीम को साथ काम करके उसे आगे ले जाने में मदद मिलेगी, मैंने एनसीए, अंडंर-19 और इंडिया ए के कई खिलाड़ियों के साथ काम किया है, मुझे पता है कि उनमें सीखने और सुधार करने की इच्छा है, भारत को आने वाले दो वर्षों में कुछ बड़े टूर्नामेंट खेलने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed