{"_id":"8c59caf0-30cc-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"national-team-selected-to-tour-india-after-t20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत दौरे के लिए पाक टीम का चयन राष्ट्रीय टी-20 के बाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत दौरे के लिए पाक टीम का चयन राष्ट्रीय टी-20 के बाद
कराची/एजेंसी
Updated Sat, 17 Nov 2012 09:06 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता इकबाल कासिम ने साफ किया कि भारत के आगामी दौरे के लिए कोई भी खिलाड़ी टीम में अपना स्थान सुरक्षित नहीं समझे। इसमें सीनियर खिलाड़ी शाहिद आफरीदी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हम मौजूदा प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी और अगले महीने होने वाली राष्ट्रीय टी-20 प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखेंगे। हम भारतीय दौरे के लिए टीम का चयन राष्ट्रीय टी-20 टूर्नामेंट के बाद करेंगे।
विज्ञापन
