{"_id":"471bb73a5053f304f5ac2515613a6b29","slug":"nathan-and-xavier-out-josh-enters-in-aussies-team-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई टीम से दो बड़े नाम गायब, जोश की वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलियाई टीम से दो बड़े नाम गायब, जोश की वापसी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 29 Oct 2014 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ी सीरीज के लिए अपने दो दिग्गज फिरकी गेंदबाजों को टीम से बाहर कर दिया है।
अगले महीने खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने नाथन ल्योन और झेवियर डोहर्टी को टीम में नहीं रखा है। जबकि जोश हैजलवुड (फोटो) को माटाडोर कप के लिए टीम में फिर से बुलाया गया है।
मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 14 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले 2 मैचों के लिए घोषित 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।
अनुभवी विकेटकीपर ब्रैड हैडिन को इस सीरीज से आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में विकेटकीपिंग का जिम्मा मैथ्यू वाडे को सौंपा गया है।
पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में चोट के कारण कंगारू टीम से बाहर होने वाले कप्तान माइकल क्लार्क, शेन वॉटसन और मिचेल मार्श को इस अगली सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में रखा गया है।
विज्ञापन
ल्योन और डोहर्टी पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में शामिल थे लेकिन हैजलवुड और नाथन कल्टर-नील के लिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।
हैजलवुड ने लंबे समय बाद टीम में वापसी की है। उन्होंने सितंबर, 2013 में अपने अंतिम 2 वनडे मैच खेले थे। उनकी अब वापसी घरेलू क्रिकेट में बेहद शानदार प्रदर्शन के बाद हुई है। हालांकि इन दोनों गेंदबाजों को वनडे सीरीज से पहले 3 ट्वंटी-20 मैचों की सीरीज के लिए टीम में नहीं रखा गया है।
टी-20 सीरीज 5 नवंबर से शुरू होगी, जबकि वनडे सीरीज 14 नवंबर से खेली जाएगी।
घोषित ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीमः माइकल क्लार्क (कप्तान), जॉर्ज बैली, नाथन कल्टर-नील, ऐरोन फिंच, जोश हैजलवुड, मिचेल जॉनसन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्ड्सन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वाडे (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर और शेन वॉटसन।