{"_id":"25b17234-4941-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"nasser-said-turning-wicket-beat-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासिर बोले, टर्निंग विकेट का खामियाजा भुगता भारत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नासिर बोले, टर्निंग विकेट का खामियाजा भुगता भारत
लंदन/एजेंसी
Updated Wed, 19 Dec 2012 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि भारत को हालिया टेस्ट सीरीज में टर्निंग विकेट बनाने का खामियाजा भुगतना पड़ा क्योंकि इंग्लैंड के स्पिनरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। भारत को इंग्लैंड ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया।
विज्ञापन
बकौल हुसैन, ‘भारत वह टीम नहीं रही जो कभी हुआ करती थी। दोनों टीमों में से इंग्लैंड बेहतर थी। इंग्लैंड के पास भारतीय हालात का फायदा उठाने के लिये बेहतर स्पिनर थे। इंग्लैंड की टीम मानसिक और शारीरिक रूप से अधिक फिट और जीत की भूखी थी।
विज्ञापन
भारत विकेट लेने में नाकाम रहा। पहला टेस्ट जीतने के बाद भारत को लगा कि टर्निंग विकेट बनाकर वे इंग्लैंड को दबाव में ला देंगे। उनका यही अति साहसी रवैया उन्हें ले डूबा। पहला टेस्ट हारने के बाद इंग्लैंड ने जबर्दस्त वापसी की। इस सीरीज में दूसरी पारियां अहम साबित हुई और इसी से मैच का रुख तय हुआ।’
विज्ञापन