{"_id":"577cee5a4f1c1b05617f9ce7","slug":"nasser-hussain-took-highest-catch-ever-to-set-guinness-world-record","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मूल के पूर्व कप्तान ने बनाया सबसे ऊंचे कैच का वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय मूल के पूर्व कप्तान ने बनाया सबसे ऊंचे कैच का वर्ल्ड रिकॉर्ड
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Jul 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल के एक क्रिकेटर जो दूसरी टीम के सफलतम टेस्ट कप्तानों में से एक हैं ने सबसे ऊंचे कैच का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान नासिर हुसैन को रिटायर हुए एक दशक से ज्यादा हो चुका है। मगर इस उम्र में भी नासिर ने गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपने नाम दर्ज करा लिया है। और उनका रिकॉर्ड है अब तक का सबसे ऊंचा कैच पकड़ने का।
ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में स्काई स्पोर्ट्स ने यह चैलेंज दिया था। इस चैलेंज में हुसैन को ड्रोन से फेंकी गेंद की सुरक्षित तरीके से कैच करना था। इसके लिए न्यूनतम ऊंचाई 100 फीट की थी। नासिर हुसैन को इसके लिए कुल 3 मौके दिए गए। बॉल के नीचे आने की स्पीड 74 मील प्रति घंटा थी, यानि करीब 119 किलोमीटर प्रति घंटा।
अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान स्लिप पर कैचिंग के लिए खड़े रहने वाले 48 साल के भारतीय मूल के हुसैन ने इस चैलेंज को पूरा कर दिखाया। पहले ही प्रयास में सफल होने वाले नासिर ने मीटर के दूसरे प्रयास में भी सफलता प्राप्त की। हालांकि तीसरे और आखरी प्रयास को वो कैच लपक नहीं सके।

हुसैन ने 160 फुट की ऊंचाई से लपका कैच
नासिर हुस्सैन
- फोटो : Sky Sports
चेन्नई में जन्मे नासिर हुसैन ने लाल रंग की बॉल 49 मीटर यानि 160 फुट और 9 इंच की ऊंचाई से लपकी। इससे पहले वो 100 फुट की ऊंचाई से फेंकी गेंद लपकने भी सफल रहे थे। हालांकि तीसरे प्रयास में गेंद की ऊंचाई 400 फुट थी, जिसे वो लपक नहीं पाए।
अपने इस रिकॉर्ड से नासिर काफी खुश थे। उन्होंने कहा कि ग्लव्स पहनकर उन्होंने पहली बार कैच पकड़ने का प्रयास किया था। इससे पहले उन्होंने कभी भी दस्ताने पहन कर गेंद नहीं लपकी।
मजे का बात यह है कि नासिर के दोनों दस्ताने अलग-अलग रंग के थे। नासिर हुसैन भारतीय मूल के हैं। चेन्नई में पैदा होने वाले हुसैन फिलहाल कमेंट्री बॉक्स में नजर आते हैं।