{"_id":"5e0c50128ebc3e88053795e6","slug":"naseem-shah-withdrawn-from-pakistan-u19-world-cup-squad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फजीहत के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने U-19 विश्व कप टीम से नशीम का नाम लिया वापस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फजीहत के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने U-19 विश्व कप टीम से नशीम का नाम लिया वापस
Wed, 01 Jan 2020 01:23 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
नसीम शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह का नाम अंडर-19 विश्व कप टीम से वापस ले लिया है। नसीम की जगह मोहम्मद वसीम जूनियर को टीम में शामिल किया गया है। शाह ने नवंबर 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टेस्ट में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
शाह को अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम शामिल किए जाने पर पीसीबी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसके बाद बोर्ड ने उनका नाम अंडर-19 विश्व कप टीम से वापस लेकर मोहम्मद वसीम का नाम शामिल किया।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि अंडर-19 युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच है। शाह अब पाक कि नेशनल टीम की ओर से खेल चुके हैं और फिलहाल वह वकार युनिस की कोचिंग में अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहे हैं। नसीम शाह बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के लिए पाक टीम में शामिल है। अंडर-19 विश्व कप इस बार दक्षिण अफ्रीका में 17 जनवरी से 9 फरवरी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन