{"_id":"61b8bed68b3d0a7f0376cf42","slug":"namibia-captain-ready-to-play-for-free-in-psl-after-kamran-akmal-backs-out-due-to-humiliation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PSL: कमरान अकमल ने कम पैसे के चलते खेलने से मना किया, नामीबिया के कप्तान बोले- मैं फ्री में खेलूंगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PSL: कमरान अकमल ने कम पैसे के चलते खेलने से मना किया, नामीबिया के कप्तान बोले- मैं फ्री में खेलूंगा
Tue, 14 Dec 2021 09:27 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 14 Dec 2021 09:27 PM IST
सार
कमरान अकमल के पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने से मना करने के बाद नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरैसमस ने कहा है कि वो इस लीग में बिना कोई पैसा लिए खेलने को तैयार हैं।
विज्ञापन
गेरहार्ड इरैसमस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान सुपर लीग में कमरान अकमल की टीम ने उन्हें सबसे निचली कैटेगरी के खिलाड़ियों में रखा है। इसके बाद अकमल ने कहा कि यह उनका अपमान है और वो पीएसएल 2022 में नहीं खेलेंगे। अकमल का बयान सामने आने के बाद नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरैसमस ने ट्वीट किया कि अगर उन्हें फ्री में भी इस लीग में खेलने का मौका मिलता है तो वो खेलने के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बार 39 साल के कमरान अकमल को डायमंड से गोल्ड कैटेगरी में डाल दिया था। हालांकि उनकी पुरानी टीम पेशावर जाल्मी ने उन्हें बाकी खिलाड़ियों के बाद सिल्वर कैटेगरी में खरीदा।
कमरान अकमल ने ईएसपीएन क्रिकइनफो से बातचीत में कहा कि यह उनका अपमान है और वो पीएसएल के इस सीजन में नहीं खेलेंगे। ईएसपीएन ने यह बात ट्विटर पर शेयर की, जिसके बाद नामीबिया के कप्तान इरैसमस और नीदरलैंड के क्रिकेटर मैक्सवेल ने कहा कि वो पाकिस्तान क्रिकेट लीग में खेलने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
मैक्सवेल ने ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा कि अगर अकमल की जगह पाकिस्तान क्रिकेट लीग में किसी खिलाड़ी की जरूरत है तो वो खेलने के लिए तैयार हैं।
अकमल ने सोमवार को कहा "अगर यह इस तरीके से खत्म होने वाला है तो खत्म होने दो, लेकिन इतने अपमान के बाद मैं नहीं खेलने वाला। यह बेजइज्जती है। आप एक खिलाड़ी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करते। मैंने लीग में जितने रन बनाए हैं, मैं इससे बेहतर का हकदार हूं।" अकमल इस लीग में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं और दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

Calling it a "humiliation, Kamran Akmal, who was picked by the Peshawar Zalmi from the silver category, has refused to participate in #PSL2022
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) December 13, 2021
विज्ञापन
मैक्सवेल ने ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा कि अगर अकमल की जगह पाकिस्तान क्रिकेट लीग में किसी खिलाड़ी की जरूरत है तो वो खेलने के लिए तैयार हैं।
Up for a swap!? I’ll gladly play! https://t.co/5uX6183lnQ
— Maxwell O'Dowd (@Maxiboi23) December 13, 2021