{"_id":"ac2fffcf30c689bf44dd5e2c71bfdedd","slug":"naman-ojha-called-up-for-test-team-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नमन को मिला लाजवाब खेल का बेहद शानदार 'इनाम'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नमन को मिला लाजवाब खेल का बेहद शानदार 'इनाम'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 01 Aug 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारत की ए टीम के साथ गए विकेटकीपर-बल्लेबाज नमन ओझा को उनके लाजवाब खेल का एक बड़ा तोहफा मिला है।
नमन ओझा ने भारत-ए टीम की ओर से खेलते पिछले महीने हुए ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ 2 चार दिवसीय गैर आधिकारिक मैचों की सीरीज में गजब का खेल दिखाया था।
उन्होंने बल्ले से इस कदर प्रदर्शन किया कि ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों को उन्हें आउट करने में पसीना बहाना पड़ गया। 2 मैच में वह नमन को सिर्फ एक बार आउट कर पाए। जब तक कंगारू नमन को आउट करते तीन पारियों में 430 रन बना चुके थे। उनके इसी खेल का ईनाम बीसीसीआई ने उन्हें दिया है।

Trending Videos
नमन ओझा की टेस्ट टीम में एंट्री
विकेटकीपर-बल्लेबाज नमन ओझा को चोटिल रिदिमान साहा की जगह इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में टीम इंडिया में शामिल किया गया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव संजय पटेल ने एक बयान में कहा कि रिदिमान साहा चोटिल हैं और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्टों की सीरीज के शेष मैचों से बाहर किया जा रहा है।
पटेल ने कहा कि साहा की जगह नमन ओझा को टीम में शामिल किया जा रहा है। 31 साल के नमन ने आस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ प्रदर्शन बेहतरीन था। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने उनके प्रदर्शन को देखते हुए टेस्ट टीम में शामिल किया है।

4 को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे नमन
मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के अनुसार नमन ओझा 4 अगस्त तक इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो सकते हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 7 अगस्त से मैनचेस्टर में शुरू हो रहा है। एमपीसीए ने बताया कि मध्य प्रदेश के क्रिकेटर ओझा इस समय जबरदस्त फार्म में है और भारत-ए के दौरे के दौरान उन्होंने तीन पारियों में कुल 430 रन बनाए जिसमें नाबाद 219, नाबाद 101 और 110 रन की बेहतरीन शतकीय पारियां शामिल हैं।
यदि नमन ओझा को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिये अंतिम एकादश में शामिल किया जाता है तो यह उनका पदार्पण टेस्ट होगा। बल्लेबाज ने पांच जून 2010 में हरारे में श्रीलंका के खिलाफ वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।
पांच टेस्टों की सीरीज में फिलहाल भारत और इंग्लैंड 1-1 की बराबरी पर हैं। तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 266 रनों से पराजित कर सीरीज में बराबरी की थी। माना जा रहा है कि बेहतरीन फार्म में चल रहे ओझा को मध्यक्रम में किसी बल्लेबाज की जगह उतारा जा सकता है।