फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   nair innings helps india a beat south africa a in second unofficial test

तिहरा शतक जमाने वाले करुण नायर ने विदेश में दिखाया दम, इंडिया ए ने जीता टेस्ट

Wed, 23 Aug 2017 09:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 23 Aug 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
nair innings helps india a beat south africa a in second unofficial test
करुण नायर - फोटो : espncricinfo

करुण नायर (90) की शानदार पारी की बदौलत इंडिया 'ए' ने मंगलवार को दूसरे अनाधिकृत टेस्ट में अंतिम दिन दक्षिण अफ्रीका 'ए' को 6 विकेट से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर की। दक्षिण अफ्रीका ए द्वारा मिले 224 रन के लक्ष्य को इंडिया ए ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। नायर के अलावा समर्थ ने 55 रन की उम्दा पारी खेली। याद हो कि करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 303 रन की पारी खेली थी। दक्षिण अफ्रीका ए ने पहला टेस्ट 235 रन से जीता था।

विज्ञापन


पोचेफ्सट्रूम में दक्षिण अफ्रीका ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी 138/4 के स्कोर से आगे बढ़ाई। इंडिया ए के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उसे सिर्फ 177 रन पर ऑलआउट कर दिया। स्टीफन कुक 70 रन बनाकर नाबाद रहे। 
विज्ञापन


फेलुकवायो को गौतम ने आउट कर दिन का पहला विकेट हासिल किया। इसके बाद वन बर्ग को शादाब नदीम ने 12 रन पर बोल्ड कर दिया। बचे हुए बल्लेबाजों को अंकित राजपूत ने चलता किया। नदीम और राजपूत ने दूसरी पारी में 3-3 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन

नायर ने किया गेंदबाजों को पस्त

nair innings helps india a beat south africa a in second unofficial test
करुण नायर

224 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का पहला विकेट सुदीप चटर्जी (18) के रूप में गिरा, इस वक्त कुल स्कोर 36 था। इसके बाद श्रेयस अय्यर भी 15 रन बनाकर आउट हो गए। करुण नायर (90) ने परिपक्वता दिखाते हुए अंकित बावने (32*) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी निभाई। नायर अपना शतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन अपना काम बखूबी कर गए।

भारत का चौथा विकेट 222 रनों पर गिरा लेकिन तब तक जीत मुट्ठी में हो चुकी थी। विहारी और बावने ने बचे हुए 4 रन बना लिये। दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में पिएट ने 2 विकेट प्राप्त किए।

पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका 'ए' ने बल्लेबाजी करते हुए 322 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पारी 276 रनों पर समाप्त हो गई थी। मेजबान टीम को 46 रनों की बढ़त हासिल हुई थी लेकिन पिछड़ने के बाद टीम इंडिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इसका श्रेय करूण नायर की शानदार पारी को जाता है। रविकुमार समर्थ को मैन ऑफ द मैच और स्टीफन कुक को मैन ऑफ़ सीरीज चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed