फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nada will only sample male cricketers, will not take dope sample in women's T20 challenge

सिर्फ पुरुष क्रिकेटरों के ही सैंपल लेगा नाडा, महिला टी-20 चैलेंज में नाडा नहीं लेगा डोप सैंपल

Thu, 05 Nov 2020 06:46 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 05 Nov 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
Nada will only sample male cricketers, will not take dope sample in women's T20 challenge
महिला टी-20 चैलेंज - फोटो : @IPL

आईपीएल में पुरुष क्रिकेटरों के नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) की ओर से डोप सैंपल जरूर लिए जा रहे हैं, लेकिन बुधवार से शारजाह में शुरू हुए महिला टी-20 चैलेंज में महिला क्रिकेटरों के डोप सैंपल नाडा नहीं लेगा। नाडा ने इस बारे में बीसीसीआई को साफ कर दिया है।

विज्ञापन


माना जा रहा था कि आईपीएल के साथ महिला टी-20 चैलेंज में भी डोप सैंपलिंग की जिम्मेदारी नाडा की होगी, लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि महिला टी-20 चैलेंज आईपीएल का हिस्सा नहीं होने के कारण नाडा ने यह फैसला लिया है। यह भी बताया जा रहा है कि बीसीसीआई भी अपने स्तर पर महिला टी-20 चैलेंज में महिला क्रिकेटरों के डोप सैंपल नहीं लेगा। शारजाह में महिला क्रिकेटरों के चार मुकाबले होने जा रहे हैं। इनमें भारतीयों के अलावा विदेशी महिला क्रिकेटर भी शामिल हो रही हैं। 
विज्ञापन


नाडा कुल 54 डोप सैंपल लेगा
नाडा की ओर से आईपीएल में पहले 50 डोप सैंपल लिए जाने की बात कही गई थी, लेकिन अब इनकी संख्या 54 कर दी गई है। ऐसा आईसीसी की ओर से अपने रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल में शामिल क्रिकेटरों के सैंपल लेने की जिम्मेदारी नाडा को देने के कारण हुआ है। हालांकि पिछले आईपीएल के मुकाबले डोप सैंपलों की यह संख्या काफी कम है। यूएई एंटी डोपिंग एजेंसी के साथ मिलकर आईपीएल में डोप सैंपल लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed