{"_id":"62b57665c03a1e7bba0bb90e","slug":"n-jagadeesan-shows-middle-finger-to-bowler-after-getting-out-with-mankad-rule","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TNPL: मांकडिंग के जरिए आउट हुआ चेन्नई का बल्लेबाज तो की शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
TNPL: मांकडिंग के जरिए आउट हुआ चेन्नई का बल्लेबाज तो की शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Fri, 24 Jun 2022 02:01 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुनेलवेली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुनेलवेली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 24 Jun 2022 02:01 PM IST
सार
रन आउट होने के बाद जगदीशन गुस्से में पवेलियन लौटे और गेंदबाज को उंगली दिखाई। उनकी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनकी काफी आलोचना भी हो रही है।
विज्ञापन
एन जगदीशन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज एन जगदीशन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वो अपनी बल्लेबाजी या विकेटकीपिंग के लिए चर्चा में नहीं हैं। इस बार वो विवादों में फंसने के चलते चर्चा का विषय बने हुए हैं। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में चेपक सुपर गिल्स के लिए खेलने वाले जगदीशन ने नेल्लई रॉयल किंग्स के खिलाफ मैच में शर्मनाक हरकत की है, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। जगदीशन ने मांकडिंग तरीके से रन आउट होने के बाद गेंदबाज को उंगली दिखाई और मैदान से बाहर चले गए। इस घटना का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
तिरुनेलवेली के मैदान में जगदीशन की टीम 185 रन के बड़े स्कोर का पीछा कर रही थी और जगदीशन 15 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे थे। इस स्कोर पर गेंदबाज बाबा अपराजित ने उन्हें रन आउट कर दिया। यह उनको रास नहीं आया और मैदान से बाहर जाते हुए उन्होंने कई बार गेंदबाज को उंगली दिखाई।

TNPL is wild 😂 https://t.co/CWkRF0961S
— Raed Inamdar (@InamdarRaed) June 24, 2022
विज्ञापन
दूसरी पारी के चौथे ओवर में हुई घटना
इस मैच में नेल्लई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए थे। सूर्यप्रकाश ने 62 और संजय यादव ने 87 रन का योगदान दिया था। अंत में जी अजितेश ने 16 रन बनाए थे। इसके जवाब में चेपक ने अच्छी शुरुआत की थी और 3.4 ओवर में 35 रन बना चुकी थी। चौथे ओवर में बाबा अपराजित गेंदबाजी कर रहे थे। चेपक के कप्तान कौशिक गांधी स्ट्राइक पर थे और दूसरे छोर पर खड़े जगदीशन गेंद छूटने से पहले ही क्रीज से निकल गए। यह देख अपराजित ने उनकी गिल्लियां बिखेर दीं।
गिल्लियां बिखेरने के बाद अपराजित ने अपील की और अंपायर ने जगदीशन को आउट करार दे दिया। जगदीशन गुस्से में पवेलियन की तरफ जाने लगे। इस दौरान उन्होंने तीन बार अपनी बीच की उंगली दिखाई। पहले गेंदबाज फिर विपक्षी टीम और अंत में दर्शकों की तरफ भी जगदीशन ने उंगली दिखाई। इस घटना के बाद अपराजित मुश्किल में फंस सकते हैं।
सुपर ओवर में जीती नेल्लई
नेल्लई के 184 रन के जवाब में चेपक की टीम भी 20 ओवर में सात विकेट खोकर 184 रन ही बना पाई और मैच टाई हो गया। चेपक के कप्तान कौशिक गांधी ने 64 सोनू यादव ने 34 और हरिश कुमार ने 26 रन बनाए। सुपर ओवर में चेपक ने नौ रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में नेल्लई ने पांच गेंद में 10 रन बनाकर मैच जीत लिया।