फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   N Jagadeesan scores five consecutive hundred in vijay hazare trophy breaks world record

N Jagadeesan Record: धोनी की टीम से निकाले गए खिलाड़ी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, संगकारा को भी पीछे छोड़ा

Mon, 21 Nov 2022 02:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 21 Nov 2022 02:06 PM IST
सार

धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स से बाहर होने के बाद एन जगदीशन ने विजय हजारे ट्रॉफी में कमाल किया है। उन्होंने लगातार पांचवीं पारी में शतक लगाया। इस पारी में उन्होंने 277 रन की शानदार पारी खेली और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 
 

विज्ञापन
N Jagadeesan scores five consecutive hundred in vijay hazare trophy breaks world record
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों का एलान कर दिया है। इस दौरान चेन्नई की टीम ने भी कुछ खिलाड़ियों को अपनी टीम से रिलीज किया है। इनमें विकेटकीपर बल्लेबाज एन जगदीशन का नाम भी शामिल है। जगदीशन अब तक चेन्नई के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। इसी वजह से उन्हें मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया गया, लेकिन इसके बाद जगदीशन ने अब विजय हजारे ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है और ऐसा लग रहा है कि चेन्नई की टीम ने उन्हें रिलीज करके गलती कर दी है। 
विज्ञापन


जगदीशन ने विजय हजारे ट्रॉफी 2022 की छह पारियों में 799 रन बना दिए हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस दौरान उन्होंने लगातार पांच पारियों में शतक लगाया है और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस टूर्नामेंट में उनका औसत 159.80 और स्ट्राइक रेट 125.82 का है।
विज्ञापन


जगदीशन ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 141 गेंद में 277 रन बनाए और उनकी इस शानदार पारी के चलते तमिलनाडु ने इस मैच में दो विकेट खोकर 506 रन बनाए। तमिलनाडु पहली टीम है, जिसने लिस्ट ए क्रिकेट में 500 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इस मैच में जगदीशन के अलावा साई सुदर्शन ने भी 154 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

N Jagadeesan scores five consecutive hundred in vijay hazare trophy breaks world record
एन जगदीशन - फोटो : सोशल मीडिया
जगदीशन ने तोड़ा संगकारा का रिकॉर्ड
विजय हजारे ट्रॉफी में पांचवें शतक के साथ ही जगदीशन लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ा है। संगकारा ने 2014-15 विश्व कप में लगातार चार शतक लगाए थे। उनके अलावा भारत के देवदत्त पडीक्कल ने 2020-21 विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार चार शतक लगाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के एलविरो पीटरसन ने भी 2015-16 मोमेंटम वनडे कप में लगातार चार पारियों में शतक लगाए थे। हालाकि, जगदीशन दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लगातार पांचवीं पारी में शतक लगाया है। 

विजय हजार ट्रॉफी में इस सीजन जगदीशन का प्रदर्शन
पहला मैचः बिहार के खिलाफ छह गेंद में पांच रन बनाए
दूसरा मैचः आंध्र प्रदेश के खिलाफ 112 गेंद में नाबाद 114 रन बनाए। 12 चौके और दो छक्के लगाए। 
तीसरा मैचः छत्तीसगढ़ के खिलाफ 113 गेंद में 107 रन बनाए। 10 चौके और दो छक्के जड़े। 
चौथा मैचः गोवा के खिलाफ 140 गेंद में 168 रन बनाए। 15 चौके और छह छक्के लगाए।
पांचवां मैचः हरियाणा के खिलाफ 123 गेंद में 128 रन बनाए। छह चौके और छह छक्के लगाए। 
छठा मैचः अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 141 गेंद में 277 रन जड़ दिए। 25 चौके और 15 छक्के लगाए। 

N Jagadeesan scores five consecutive hundred in vijay hazare trophy breaks world record
एन जगदीशन - फोटो : social media
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी
लिस्ट ए में एन जगदीशन और साई सुदर्शन ने सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 416 रनों की साझेदारी की। यह लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले गेल और सैमुअल्स ने 372 रनों की साझेदारी की थी।

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर
नारायण जगदीशन - 277(141)
एलिस्टेयर ब्राउन - 268(160)
रोहित शर्मा - 264(173)
डार्सी शॉर्ट - 257(140)
शिखर धवन - 248(150)

विजय हजारे ट्राफी के एक सीजन में सर्वाधिक शतक
नाराणन जगदीशन - 5* (2022)
विराट कोहली - 4 (2008-09)
पृथ्वी शॉ - 4 (2020-21)
ऋतुराज गायकवाड़ - 4 (2021-22)
देवदत्त पडिक्कल - 4 (2020-21)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed