फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   my role is defensive with new ball says ishant sharma

‘मैं नहीं भुवनेश्वर हैं नई गेंद के गेंदबाज’

Thu, 21 Mar 2013 08:34 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 21 Mar 2013 08:34 PM IST
विज्ञापन
my role is defensive with new ball says ishant sharma

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में नई गेंद से जितनी सफलता भुवनेश्वर कुमार को मिली है वह उनके वरिष्ठ साथी इशांत शर्मा के हिस्से में नहीं आई है। दिल्ली के इस गेंदबाज ने बृहस्पतिवार को खुद ही साफ कर दिया कि भारतीय स्थितियों में वह नहीं बल्कि भुवनेश्वर नई गेंद के गेंदबाज हैं।

विज्ञापन


भुवनेश्वर नई गेंद से काफी स्विंग कराते हैं। जबकि उन्हें उतना स्विंग नहीं मिलता है। हां जब गेंद थोड़ी पुरानी हो जाती है तो वह रिवर्स स्विंग के जरिए प्रभावी साबित होते हैं। पहले दो टेस्टों में स्पिनरों के चलते उन्हें ज्यादा गेंदबाजी का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन


लेकिन मोहाली टेस्ट में उन्होंने 30 ओवर गेंदबाजी की और रिवर्स स्विंग से विकेट भी हासिल किए। इशांत ने इस बात को भी खारिज कर दिया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम घरेलू स्थितियों का फायदा उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। दरअसल घर पर खेलने में सभी को आनंद आता है। जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया गई थी तो सभी ने आलोचना की कि भारतीय बल्लेबाज तेज गेंदबाजी को खेलने में सक्षम नहीं है। लेकिन अब जब यही ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत आई है तो उसे स्पिन गेंदबाजी खेलने में परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed