{"_id":"5976cd824f1c1b1f4e8b45c4","slug":"my-10-year-old-son-s-favourite-batsman-is-virat-kohli-says-brett-lee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्रेट ली ने बताया- भारतीय बल्लेबाज है उनके बेटे का फेवरेट खिलाड़ी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ब्रेट ली ने बताया- भारतीय बल्लेबाज है उनके बेटे का फेवरेट खिलाड़ी
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 25 Jul 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
ब्रेट ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने खुलासा किया है कि उनके 10 वर्षीय बेटे का पंसदीदा बल्लेबाज टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली है। तमिलनाडू प्रीमियर लीग(टीएनपीएल) का हिस्सा बने ली ने एक कार्यक्रम में इस बात का खुलासा करते हुए कहा, मेरे दस साल के बेटे का फेवरेट बैट्समैन है। जब विराट मेरे पास से गुजरे और मैंने उन्हें ये बताया कि आप मेरे बेटे के फेवरेट बैट्समैन हैं तो विराट ने आगे बढ़ते हुए अपने शुभकामना संदेश के साथ टीम इंडिया की अपनी ऑटोग्राफ वाली टी शर्ट उसके लिए गिफ्ट की।
विज्ञापन
विराट के सामने ऐसे करता गेंदबाजी
विराट कोहली
- फोटो : SELF
इससे पहले भी ब्रेट ली ने एक इंटरव्यू में कहा था, वो विराट के सामने गेंदबाजी करने से पहले उनसे गुजारिश कि वो करेंगे कि उनकी बल्ले से पिटाई न करें। वो ऐसा इसलिए करेंगे क्योंकि विराट बहुत ताकतवर खिलाड़ी हैं। वो मैदान के हर हिस्से में शॉट्स लगाते हैं। वो 360 ड्रिग्री में शॉट्स लगाने वाले खिलाड़ी हैं। यदि वनडे क्रिकेट में विराट को रोकना हो तो वो उन्हें सिर्फ एक लाइन पर गेंदबाजी करते हुए व्हाइट लाइन के पास यॉर्कर फेंकने की कोशिश करेंगे। इस लाइन पर गेंदबाजी करने पर वो मुझे यदि कवर के ऑपर शॉट्स मारेंगे तो मैं गेंद को उनसे दूर गेंद फेंकने की कोशिश करूंगा।
खेल के प्रति विराट को एप्रोच के बारे में ली ने कहा, वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। उन्हें अपनी बल्लेबाजी और गुस्से को नियंत्रित करना आता है। वो जिस अंदाज में क्रिकेट खेलते हैं मुझे वह बहुत पसंद है। वह बेहद उत्साहित क्रिकेटर हैं। मेरी नजर में वो फिलहाल दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं।
खेल के प्रति विराट को एप्रोच के बारे में ली ने कहा, वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। उन्हें अपनी बल्लेबाजी और गुस्से को नियंत्रित करना आता है। वो जिस अंदाज में क्रिकेट खेलते हैं मुझे वह बहुत पसंद है। वह बेहद उत्साहित क्रिकेटर हैं। मेरी नजर में वो फिलहाल दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं।