{"_id":"607dcb38139cfd629b499ccc","slug":"muttiah-muralitharan-discharged-from-hospital-after-successful-angioplasty","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: दिग्गज क्रिकेटर मुरलीधरन की हुई सफल एंजियोप्लास्टी, अस्पताल से मिली छुट्टी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राहत: दिग्गज क्रिकेटर मुरलीधरन की हुई सफल एंजियोप्लास्टी, अस्पताल से मिली छुट्टी
Mon, 19 Apr 2021 11:56 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
मुथैया मुरलीधरन
- फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के महान क्रिकेटर और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच मुथैया मुरलीधरन को सोमवार को चेन्नई के एक अस्पताल में सफल ‘कोरोनरी एंजियोप्लास्टी’ के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
‘एंजियोप्लास्टी’ चिकित्सा प्रक्रिया संकीर्ण या बाधित हृदय धमनियों को सामान्य करने के लिए की जाती है। मुरलीधरन इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा हैं और पूर्व योजना के तहत वह रविवार को अस्पताल में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
अपोलो अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सोमवार को अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जी सेनगोत्तुवेलु के देखेरेख में ‘स्टंट’ के साथ उनकी कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गई। वह जल्द ही सामान्य दिनचर्या की गतिविधियां फिर से शुरू करेंगे।’
विज्ञापन