{"_id":"5c0d69dabdec2241aa7f318d","slug":"mushfiqur-rahim-steers-bangladesh-to-easy-win-over-windies-in-1st-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"BANvWI: मुश्फिकुर की फिफ्टी से बांग्लादेश की आसान जीत, विंडीज को पांच विकेट से रौंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BANvWI: मुश्फिकुर की फिफ्टी से बांग्लादेश की आसान जीत, विंडीज को पांच विकेट से रौंदा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुश्फिकुर रहीम के नाबाद 55 रन की बदौलत बांग्लादेश ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने मुश्फिकुर की पारी की बदौलत 35.1 ओवर में पांच विकेट पर 196 रन बनाकर जीत दर्ज की और तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई।
विज्ञापन
सलामी बल्लेबाज लिटन दास ने भी 57 गेंद में 41 रन की पारी खेली। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम मशरेफ मुर्तजा (30 रन पर तीन विकेट) और मुस्तफिजुर रहमान (35 रन पर तीन विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 195 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
मुश्फिकुर ने शकिब अल हसन (30) के साथ चौथे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी करके मेजबान टीम की पारी को संभाला जो शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम की धीमी पिच पर 89 रन तक तीन विकेट गंवा चुकी थी।
रोवमैन पॉवेल ने साकिब को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। लेकिन सौम्य सरकार ने 13 गेंद में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन की तेज पारी खेलकर मेहमान टीम की जीत की उम्मीद तोड़ दी।
अपनी पारी में पांच चौके जड़ने वाले मुश्फिकुर ने रोस्टन चेज की गेंद पर एक रन के साथ 31वां अर्धशतक पूरा किया और फिर लेग स्पिनर देवेंद्र बिशू की गेंद पर दो रन के साथ टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
इससे पहले वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाया। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम बामुश्किल 200 रन के करीब पहुंचने में सफल रही।
सलामी बल्लेबाज शाई होप 43 रन के साथ टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। कीमो पॉल ने 36 जबकि रोस्टन चेज ने 32 रन बनाए।