फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Murali Vijay scores half century for Essex in English County

फॉर्म में लौटे मुरली विजय, टीम से बाहर होते ही इंग्लैंड में जमाया अर्धशतक

Wed, 12 Sep 2018 08:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Sep 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
Murali Vijay scores half century for Essex in English County

भारतीय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने एसेक्स की तरफ से नाटिंघमशर के खिलाफ सोमवार को काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन एक मैच में अर्धशतक लगाया। 

विज्ञापन


नाटिंघमशर के 177 रन के जवाब में विजय और निक ब्राउन ने एसेक्स को अच्छी शुरुआत दिलायी और पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में रन बनाने के लिए जूझ रहे विजय ने 95 गेंदों पर 56 रन बनाये। इसमें नौ चौके भी शामिल हैं। 

काउंटी के एक अन्य मैच में हाल में भारत के बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने डरहम की तरफ से नौ विकेट लिये जिनमें एक पारी में सात विकेट भी शामिल हैं। 

मौजूदा टेस्ट सीरीज में मुरली विजय को दो टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला था। एजबेस्टन टेस्ट में वे पहली पारी में 20 और दूसरी पारी में 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में वो दोनों ही पारियों में खाता खोलने में नाकाम रहते हुए शून्य पर आउट हो गए थे। 
विज्ञापन


इसके बाद तीसरे टेस्ट मैच में शिखर धवन और लोकेश राहुल ने भारत के लिए ओपनिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed