{"_id":"5be2cc30bdec22693a664735","slug":"murali-vijay-says-i-did-not-play-county-cricket-just-to-get-back-into-the-indian-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मैं टीम इंडिया में दोबारा जगह पाने के लिए काउंटी खेलने नहीं गया था'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'मैं टीम इंडिया में दोबारा जगह पाने के लिए काउंटी खेलने नहीं गया था'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
murali vijay
भारतीय टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद एसेक्स के लिए खेलते समय मुरली विजय ने अपना फॉर्म फिर हासिल कर लिया, लेकिन इस सलामी बल्लेबाज ने कहा कि उन्होंने काउंटी खेलने के दौरान अपनी तकनीक में बदलाव नही किया और ना ही भारतीय टीम में फिर जगह पाने के लिए वह काउंटी खेल रहे थे।
विज्ञापन
तमिलनाडु के इस सलामी बल्लेबाज ने इंग्लैंड में पहले दो टेस्ट में 20, 6 , 0 और 0 रन बनाए, जिसकी वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया । इसके बाद एसेक्स के लिए खेलते हुए उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े ।
विज्ञापन
विजय ने कहा , 'मैने कोई बदलाव नहीं किया। वहां खेलने में मजा आया क्योंकि खेलना आसान नहीं था। मैं ससेक्स का शुक्रगुजार हूं जिसने यह मौका दिया। वहां का अनुभव मेरे काफी काम आएगा।'
विज्ञापन
उन्होंने डिंडिगुल में मध्यप्रदेश के खिलाफ पहले रणजी ट्राफी मैच के बाद कहा , 'मैं भारतीय टीम में जगह दोबारा पाने के लिए काउंटी खेलने नहीं गया था। मुझे महसूस हुआ कि अच्छा क्रिकेट खेलने की जरूरत है जिसका मौका वहां मिलेगा।' इनपुट-भाषा