{"_id":"5f5c9b3b1143b93183490468","slug":"munaf-patel-chris-gayle-and-shahid-afridi-among-overseas-players-for-lanka-premier-league-auction","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनाफ पटेल, गेल और अफरीदी जैसे बड़े नाम खेलेंगे लंका प्रीमियर लीग, एक अक्तूबर को नीलामी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुनाफ पटेल, गेल और अफरीदी जैसे बड़े नाम खेलेंगे लंका प्रीमियर लीग, एक अक्तूबर को नीलामी
Sat, 12 Sep 2020 03:26 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 12 Sep 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
2011 विश्व कप में मुनाफ पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और डेरेन सैमी उन 150 विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन पर एक अक्तूबर को पहली लंका प्रीमियर लीग के लिए होने वाली नीलामी में बोली लगेगी। पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला शाहिद अफरीदी, बांग्लादेश के स्टार हरफनमौला शाकिब-अल-हसन, वेस्टइंडीज के डैरेन ब्रावो, इंग्लैंड के रवि बोपारा और दक्षिण अफ्रीका के वेर्नोन फिलैंडर तथा कोलिन मुनरो भी नीलामी में शामिल हैं।
विज्ञापन
एलपीएल के पहले सत्र में पांच टीमें होंगी। टूर्नामेंट 14 नवंबर से छह दिसंबर तक चलेगा। पहले इसे अगस्त में होना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया। क्रिकेट को अलविदा कह चुके पटेल भारत के लिए 13 टेस्ट, 70 वन-डे और तीन टी-20 मैच खेल चुके हैं। वह भारत की 2011 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे।
विज्ञापन
हर टीम छह विदेशी खिलाड़ी खरीद सकती है और हर टीम में 19 खिलाड़ी होंगे। मैच दाम्बुला, पल्लेकेले और हम्बनटोटा में खेले जाएंगे। श्रीलंका सरकार ने अभी खिलाड़ियों, अधिकारियों और प्रसारण स्टाफ के लिये पृथकवास की अवधि कम करने को मंजूरी नहीं दी है। श्रीलंका क्रिकेट ने 14 की बजाय पृथकवास सात दिन का करने की इजाजत मांगी है।
विज्ञापन