फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai team all out in just 129

मुंबई 129 पर ढेर, 252 का दिया लक्ष्य

Sat, 11 Jan 2014 12:44 AM IST
एजेंसी/दिल्ली
एजेंसी/दिल्ली Updated Sat, 11 Jan 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
Mumbai team all out in just 129

गत चैंपियन मुंबई की टीम महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्राफी क्वार्टरफाइनल के तीसरे दिन शुक्रवार को दूसरी पारी में मात्र 129 रन पर ढेर हो गई और उसने महाराष्ट्र को जीत के लिए 252 रन का लक्ष्य दिया।

विज्ञापन


वानखेडे मैदान में खेले जा रहे इस मैदान में महाराष्ट्र ने दिन का खेल समाप्त होने तक 8.4 ओवर में एक विकेट पर 28 रन बना लिए। महाराष्ट्र को अब जीत के लिए 224 रन की जरूरत है जबकि उसके नौ विकेट शेष है।
विज्ञापन


चिराग खुराना 17 रन बनाकर जहीर खान का शिकार बने। स्टंप्स के समय हर्षद खादीवाले छह रन बनाकर क्रीज पर थे।
मुंबई के पहली पारी में 402 रन के जवाब में महाराष्ट्र ने सात विकेट पर 219 रन से आगे खेलना शुर किया और उसकी पहली पारी 84.3 ओवर में 280 रन पर सिमट गई।

रीकांत मुंडे ने 38 और अक्षय दाडेकर ने 36 रन बनाए। मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 86 रन पर छह विकेट. जावेद खान ने दो और जहीर खान तथा विशाल दाभोलकर ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई की टीम दूसरी पारी में 38.1 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। मुंबई ने अपने पांच विकेट 29 रन तक गंवा दिए थे। कौस्तुभ पवार पांच. वसीम जाफर शून्य आदित्य तारे 16 वी ए इंदुलकर चार और अभिषेक नायर शून्य रन बनाकर आउट हुए।

पहली पारी के शतकवीर सूर्यकुमार यादव इस बार 33 रन ही बना सके जबकि इकबाल अक्दुल्ला ने 27 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 48 रन जोडे।

यादव और अक्दुल्ला को श्रीकांत मुंडे ने चलता किया। जहीर खान चार रन बनाकर आउट हुए और टीम का स्कोर आठ विकेट पर 100 रन हो गया। लेकिन शार्दुल ठाकुर ने 60 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर टीम के स्कोर को 129 रन तक पहुंचाया।


महाराष्ट्र की तरफ से अनुपम संकलेचा ने 14 ओवर में 57 रन देकर चार विकेट लिए। समद फल्ला को 45 रन पर तीन विकट और मुंडे ने 26 रन पर तीन विकेट लिए। इन तीन गेंदबाजों ने ही मुंबई की पारी को निपटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed