फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mumbai indians want good opening batting to win from RCB

RCB के खिलाफ MI को चाहिए सिर्फ अच्छी शुरुआत

Wed, 20 Apr 2016 06:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Apr 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
mumbai indians want good opening batting to win from RCB

गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल नौ की शुरुआत अच्छी नहीं रही है लेकिन तेज गेंदबाज टीम साउदी का मानना है कि टीम को आगामी मैचों पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज का कहना है कि टीम को पिछले मैचों को भुलाकर सकारात्मक पहलुओं के साथ आगे बढ़ना होगा। मुंबई ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं जिनमें से उसे तीन में हार मिली है जबकि एक मुकाबले में उसे जीत मिली है। उसे बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन


साउदी ने कहा, ‘यह एक लंबा टूर्नामेंट है और इसमें सामूहिक प्रयास जरूरी है। इसमें आपके पास ज्यादा सोचने का समय नहीं होता। आपको हार से सबक लेकर आगे बढ़ना होता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


सनराइजर्स ने मुंबई की ओर से रखे गए 143 रन के लक्ष्य को कप्तान डेविड वॉर्नर (नाबाद 90) की धुआंधार पारी की बदौलत आसानी से हासिल कर लिया था।

बकौल साउदी, ‘यह हमारे लिए अच्छा नहीं रहा। हम टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं। टीम की जीत में योगदान देना हमेशा महत्वपूर्ण होता है। वैसे सनराइजर्स ने अच्छा खेल दिखाया और हमें बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। वॉर्नर की पारी शानदार रही।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed