नया सीजन, नई शुरुआत: मुंबई इंडियंस ने लॉन्च की नई जर्सी, धरती-जल-अग्नि-वायु और आकाश का समावेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत विजेता और आईपीएल की सबसे सफल फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस ने शनिवार को अपनी नई जर्सी जारी की। 9 अप्रैल से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के उद्धाटन मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ टीम नए अंदाज में नजर आने वाली है। जर्सी जाने-माने फैशल डिजाइनर शांतनु-निखिल ने डिजाइन की है, जिसमें पांच मूल तत्व धरती, जल, अग्नि, वायु और आकाश का समावेश है।
We will take the field in #IPL2021 wearing our colours with pride! 👕✨
विज्ञापन
🗣 पलटन, तयार का? 😎
Pre-order - https://t.co/Oo7qj5m4cN#OneFamily #MumbaiIndians pic.twitter.com/2sXlDg97XQविज्ञापन विज्ञापन— Mumbai Indians (@mipaltan) March 27, 2021
अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर टीम ने 1 मिनट 12 सेकेंड का एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह सरीखे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।
One Team. #OneFamily. One Jersey. 💙
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 27, 2021
Presenting our new MI jersey for #IPL2021 👕✨
Paltan, pre-order yours from @thesouledstore now - https://t.co/Oo7qj5m4cN#MumbaiIndians pic.twitter.com/F0tBT6TXcq
पांच तत्व, पांच खिताब
प्रेस रीलिज में में लिखा गया, 'मुंबई इंडियंस ने हर साल विरासत को आगे बढ़ाया है, जो हमारे मूल्यों और विचारधाराओं पर आधारित है। हमारे पांच खिताब इन मूल्यों के लिए हमारी प्रतिबद्धता है और इस साल हमारी जर्सी के माध्यम से इसे पूरा करने में सक्षम है। जर्सी अहम होती है क्योंकि हम समझते हैं कि यह हमारे खिलाड़ियों और प्रशंसकों द्वारा गर्व और सम्मान की भावना के साथ पहनी जाती है। इस सीजन में हमने अपने डीएनए के तत्वों को हमारी जर्सी पर पहनने का फैसला किया। हम जब भी इस जर्सी में कदम रखेंगे, अपनी पलटन का गौरव बढ़ाएंगे।'
टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम
रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी उठाई। पिछले सीजन में पहली बार फाइनल तक पहुंची दिल्ली कैपिटल्स को हार का मुंह देखना पड़ा था। इसी के साथ रोहित की पलटन, एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बाद केवल दूसरी टीम बन गई, जिन्होंने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। अब तक कोई भी टीम लगातार तीन साल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। रोहित शर्मा का अगला लक्ष्य यही होगा।