फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mumbai indians sweat over sachin tendulkar's fitness

राजस्थान के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे सचिन!

Thu, 23 May 2013 05:05 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
कोलकाता/एजेंसी Updated Thu, 23 May 2013 05:05 PM IST
विज्ञापन
mumbai indians sweat over sachin tendulkar's fitness

आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान का मुकाबला मुंबई इंडियंस से शुक्रवार को कोलकाता में होगा। इस मैच में टीम के अनुभवी बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की वापसी की पूरी संभावना है।

विज्ञापन


साथ ही मुंबई के लिए बुरी खबर यह है कि चोटिल तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी छह सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं।

हालांकि सचिन की कलाई में चोट है जिससे उन्हें बल्ले पर ग्रिप बनाने में दिक्कत हो रही है। ऐसी चोट से उबरने में सामान्यतः तीन सप्ताह का समय लगता है। लेकिन टीम फ्रेंचाइजी ने इस बात के संकेत दिए हैं कि इस मैच में सचिन की वापसी हो सकती है।
विज्ञापन


सचिन गत 13 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मैच में बल्लेबाजी के दौरान अपना हाथ चोटिल कर बैठे थे और रिटायर्ड हर्ट हो गए थे।

वह मुंबई के आखिरी दो लीग मैच और दिल्ली में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पहला क्वालिफायर नहीं खेल पाए थे। दूसरे क्वालिफायर से फाइनल में चेन्नई से भिडने वाली टीम का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के बयान में कहा गया है कि सचिन की चोट की जांच से पता चला है कि उनकी कलाई में कुछ सूजन है। हमने कलाई और हाथ विशेषज्ञ से उनके हाथ में इंजेक्शन लगवाया है। वह इस समय रिहेबिलिटेशन में हैं और उनकी प्रगति ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed