फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians strength and weakness before IPL 2021

Mumbai Indians: क्या खिताब की हैट्रिक बनाने वाली पहली टीम बन पाएगी मुंबई इंडियंस?

Thu, 08 Apr 2021 11:41 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 08 Apr 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Indians strength and weakness before IPL 2021
मुंबई इंडियंस - फोटो : twitter@mipaltan

मजबूत बल्लेबाजी, अच्छे 'पावर हिटर' की मौजूदगी और मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण से पांच बार का चैंपियन मुंबई आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। मुंबई का कमजोर पक्ष उसका स्पिन विभाग है जो उसकी खिताबी हैट्रिक की राह में परेशानी का सबब बन सकता है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम अपना पहला मैच नौ अप्रैल को चेन्नई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेलेगी। मुंबई इंडियंस ने 2019 में खिताब जीतने के बाद 2020 में कोविड-19 महामारी के कारण यूएई में खेले गए टूर्नामेंट में भी अपना परचम लहराया था।

विज्ञापन
Trending Videos

बेहद मजबूत बल्लेबाजी

Mumbai Indians strength and weakness before IPL 2021
मुंबई इंडियंस - फोटो : ट्विटर @mipaltan

मुंबई ने पिछले कई वर्षों से अपने प्रमुख खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा है और उसके दबदबे का यह मुख्य कारण रहा है। बल्लेबाजी मुंबई का मजबूत पक्ष है जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डीकॉक जैसे सलामी बल्लेबाज शामिल हैं। अगर आवश्यकता पड़ती है तो ऑस्ट्रेलिया के क्रिस लिन भी जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार रहेंगे।

अपने खेल में लगातार सुधार कर रहे सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन उसके तुरुप के इक्के हैं। इन दोनों ने हाल में भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। पांड्या बंधुओं ऑलराउंडर हार्दिक और क्रुणाल तथा वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड की मौजूदगी से उसका मध्यक्रम बेहद मजबूत दिखता है।

मुंबई के पास मध्यक्रम में बिग हिटर हैं और यह टीम का मजबूत पक्ष है। विशेषकर चेन्नई और बेंगलुरू में लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्हें इससे काफी लाभ मिलेगा, इनमें पोलार्ड और पांड्या बंधु प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पिन विभाग कमजोर

Mumbai Indians strength and weakness before IPL 2021
धोनी को निपटाने के बाद राहुल चाहर - फोटो : ट्विटर @mipaltan

गेंदबाजी विभाग में उसके पास भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। पिछले सत्र में न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने पावरप्ले में विकेट लेने की अपनी क्षमता साबित की थी। ऑस्ट्रेलिया के नाथन कोल्टर नाइल भी उसके पास हैं, जिससे मुंबई का तेज गेंदबाजी आक्रमण खतरनाक नजर आता है। मुंबई का कमजोर पक्ष उसका स्पिन विभाग है जो कि चेन्नई के चेपक स्टेडियम की पिच पर बेहद कारगर साबित होगा।

मुंबई के पास विकेट हासिल करने वाला स्पिनर नहीं है और यह कमजोरी उसे भारी पड़ सकती है। बाएं हाथ के स्पिनर क्रुणाल पांड्या रनों पर अंकुश लगा सकते हैं, लेकिन वह विकेट हासिल करने में माहिर नहीं हैं। ऐसे में स्पिन विभाग का जिम्मा युवा राहुल चहर के कंधों पर आ जाता है जिन्हें आईपीएल की देन माना जाता है।

ऑफ स्पिनर जयंत यादव ने पिछले सत्र में केवल दो मैच खेले थे और देखना है कि इस बार उन्हें कितने मैचों में मौका मिलता है। मुंबई ने अनुभवी पीयूष चावला को टीम से जोड़ा है, लेकिन चहर और क्रुणाल की मौजूदगी में उन्हें अधिकतर मैचों में बाहर रहना पड़ सकता है। चावला ने आईपीएल में 156 विकेट लिए हैं और वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में तीसरे नंबर पर हैं। पोलार्ड गेंदबाजी में भी अपना योगदान दे सकते हैं तथा पांचवें या छठे गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं।

विज्ञापन

मुंबई की टीम इस प्रकार है

Mumbai Indians strength and weakness before IPL 2021
मुंबई इंडियंस - फोटो : ट्विटर @mipaltan

रोहित शर्मा (कप्तान), एडम मिल्ने, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), जेम्स नीशाम, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मार्को जानसेन, मोहसिन खान, नाथन कोल्टर नाइल, पीयूष चावला, क्विंटन डीकॉक (विकेट कीपर), राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, युधवीर सिंह।

मुख्य कोच : महेला जयवर्धने।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed