फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians skipper Hardik Pandya has expressed his delight the way things panned out for them in auction

IPL 2025: आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस के संयोजन पर हार्दिक ने रखी राय, योजनाओं का किया खुलासा

Mon, 02 Dec 2024 04:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Dec 2024 04:12 PM IST
सार

हार्दिक ने स्वीकार किया कि नीलामी की पूरी प्रक्रिया रोमांचक है लेकिन भावनाओं को काबू में रखना महत्वपूर्ण है, विशेषकर उस विशेष खिलाड़ी के लिए जाते समय जिसकी टीम को सख्त जरूरत है।

विज्ञापन
Mumbai Indians skipper Hardik Pandya has expressed his delight the way things panned out for them in auction
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पिछले सप्ताह आईपीएल 2025 के लिए हुई खिलाड़ियों की मेगा नीलामी में जिस तरह चीजें हुई उस पर खुशी जाहिर की है। हार्दिक का कहना है कि फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों का सही मिश्रण तैयार किया है। स्टार ऑलराउंडर ने कहा कि उनके पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण रखने की स्पष्ट योजना थी।
विज्ञापन

हार्दिक ने मुंबई इंडियंस द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, नीलामी में हमारी ओर से जो लोग शामिल थे, मैं उनके संपर्क में था। मुझे लगता है कि हमने नीलामी में अच्छा काम किया और हमारी टीम भी अच्छी दिख रही है। हमने सही संयोजन ढूंढ लिया जिसमें ट्रेंट बोल्ट जैसे अनुभवी खिलाड़ी का वापस आना भी शामिल है। दीपक चाहर, बिल जैक्स, रोबिन मिंज और रिक्लेटन जैसे खिलाड़ी भी हैं। मुझे लगता है कि हमने अच्छा काम किया और सभी विभागों पर ध्यान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक बोले - नीलामी में भावनाओं को काबू में रखना महत्वपूर्ण
हार्दिक ने स्वीकार किया कि नीलामी की पूरी प्रक्रिया रोमांचक है लेकिन भावनाओं को काबू में रखना महत्वपूर्ण है, विशेषकर उस विशेष खिलाड़ी के लिए जाते समय जिसकी टीम को सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा, नीलामी की गतिशीलता हमेशा मुश्किल होती है। जब आप इसे लाइव देख रहे होते हैं तो यह बहुत रोमांचक होता है और भावनाएं हमेशा ऊपर-नीचे होती रहती हैं क्योंकि आप किसी खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं। लेकिन कभी-कभी आप पिछड़ जाते हैं। इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम बहुत भावुक नहीं हों क्योंकि अंत में हमें एक पूरी टीम बनानी होती है।
विज्ञापन

मुंबई की टीम ने कई अनकैप्ड और युवा खिलाड़ियों को खरीदा जिसमें नमन धीर, रोबिन मिंज, विग्नेश पुथुर, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जॉन जैकब्स, वेंकट सत्यनारायण पेनमेत्सा, राज अंगद बावा, श्रीजीत कृष्णन और अश्विनी कुमार शामिल हैं। इन युवाओं का जिक्र करते हुए हार्दिक ने उनसे कड़ी मेहनत करने का आग्रह किया और कहा कि मुंबई इंडियंस के पास उन्हें शीर्ष क्रिकेटरों के रूप में विकसित करने में मदद करने के लिए सर्वोत्तम सुविधाएं हैं।

टीम के युवा खिलाड़ियों को दिया संदेश 
हार्दिक ने कहा, इस साल मुंबई इंडियंस से जुड़ने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए मेरा यही संदेश है कि अगर आप यहां हो तो आपके अंदर कुछ बात है और प्रतिभा है जो टीम प्रबंधन ने देखी है। इन्होंने मुझे, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल और तिलक को पहचाना। ये सभी देश के लिए खेल रहे हैं। आप लोगों को बस साबित करना है, ट्रेनिंग करनी है और कड़ी मेहनत करनी है। अच्छी बात यह है कि मुंबई इंडियंस में आप सभी को विकसित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed