फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mumbai indians captain rohit sharma was fined of 12 lakh rupees

आइपीएल-8 में मुंबई की पहली जीत पर कप्तान को मिली सजा

Tue, 21 Apr 2015 04:31 PM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 04:31 PM IST
विज्ञापन
mumbai indians captain rohit sharma was fined of 12 lakh rupees

स्टार खिलाड़ियों और स्टार कोच से लैस मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल-8 का आगाज अच्छा नहीं रहा। कभी खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन तो कभी खराब किस्मत टीम को जीत नहीं दिला पाई। नतीजन मुंबई अपने शुरू के चार मैचों में जीत का खाता नहीं खो सकी।

विज्ञापन


लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (आरसीबी) को उन्हीं की ग्राउंड में हराकर मुंबई ने अपनी किस्मत पलटते हुए टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की। इस जीत के लिए मुंबई ने टूर्नामेंट के इस सत्र का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन


आरसीबी को 210 रनों का विशाल स्कोर देने के बाद भी मुंबई को जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा। कई मौको पर आरसीबी का पलड़ा भारी दिखा, लेकिन अंत में 18 रनों से जीत दर्ज करते हुए रोहित शर्मा की मुंबई ब्रिगेड ने मैच अपने पाले में डालकर राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बड़ी जीत के साथ टीम में गजब उत्साह था लेकिन कुछ ही पलों में यह उत्साह काफूर हो गया। दरअसल, मैच रेफरी ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित पर धीमी गति से ओवर फेंकने के चलते 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।


मुंबई को इस सत्र के आईपीएल में पहली बार जुर्माना लगा है। रोहित ने इस मैच में 15 गेंदों में 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। मुंबई की ओर से इस मैच में कुल 10 छक्के लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed