फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians captain Hardik Pandya has said there are no worries about Jasprit Bumrah's fitness IPL 2025

MI vs SRH: जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर चिंतित नहीं हार्दिक पांड्या, तेज गेंदबाज को लेकर दी जानकारी

Thu, 17 Apr 2025 10:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 17 Apr 2025 10:04 PM IST
सार

बुमराह सात मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हुए मैच से मैदान पर वापसी करने में सफल रहे थे। उन्होंने 92 दिनों के बाद वापसी की थी। बुमराह की शुरुआत हालांकि, कुछ खास नहीं रही है और उन्होंने तीन मैचों में तीन विकेट झटके हैं।

विज्ञापन
Mumbai Indians captain Hardik Pandya has said there are no worries about Jasprit Bumrah's fitness IPL 2025
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर चिंतित नहीं हैं और उनका कहना है कि यह स्टार तेज गेंदबाज आईपीएल 2025 में अच्छी लय में दिख रहा है। बुमराह चोट के कारण तीन महीने से अधिक समय तक मैदान से बाहर रहे थे जिस कारण वह आईपीएल के 18वें सत्र के शुरुआती कुछ मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे। 
विज्ञापन

आरसीबी के खिलाफ मैच से की थी वापसी 
बुमराह सात मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हुए मैच से मैदान पर वापसी करने में सफल रहे थे। उन्होंने 92 दिनों के बाद वापसी की थी। बुमराह की शुरुआत हालांकि, कुछ खास नहीं रही है और उन्होंने तीन मैचों में तीन विकेट झटके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हार्दिक ने टॉस के दौरान बुमराह को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि बुमराह ठीक हैं और अगर वह 100 प्रतिशत फिट नहीं होते तो आईपीएल के इस सत्र का हिस्सा नहीं बनते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक ने कहा, 'बुमराह ठीक हैं। हम बुमराह को लेकर चिंतित नहीं हैं। वह ऐसे हैं कि अगर 100 प्रतिशत फिट नहीं होते तो, टीम में शामिल नहीं होते। हम उन्हें लेकर बिलकुल भी चिंतित नहीं हैं।' मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया। रोहित शर्मा एक बार फिर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे, लेकिन 16 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी थी चोट 
बुमराह को चार जनवरी को सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे जिसे भारत ने जीता था। मार्च 2023 में बुमराह की पीठ की सर्जरी भी हुई थी। हालांकि, तब से लेकर जनवरी 2025 तक वह लगातार टीम इंडिया का हिस्सा रहे और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उन्हें काफी गेंदबाजी करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed