फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mumbai indians announced mitchell mcclenaghan as replacement of jason behrendorrf

IPL 2018: मुंबई इंडियंस का खास विदेशी खिलाड़ी हुआ चोटिल, इन्हें मिला मौका

Mon, 19 Mar 2018 02:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
mumbai indians announced mitchell mcclenaghan as replacement of jason behrendorrf
मिचेल मैक्लेनाघन

मुंबई इंडियंस के खास विदेशी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ पीठ में चोट के कारण आगामी आईपीएल से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस ने बेहरेनडोर्फ की जगह न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन को शमी किया है। आईपीएल की तकनीकी समिति ने इस बदलाव को मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन


खिलाड़ियों के नियम के मुताबिक मुंबई इंडियंस के पास रजिस्टर्ड एंड अवेलेबल प्लेयर पूल (आरएपीपी) में से खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट को चुनने की इजाजत है। मुंबई इंडियंस ने कीवी गेंदबाज मैक्लेनाघन को चुना है, जिनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज पिछले साल भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन वह आईपीएल नीलामी में बिके नहीं जबकि 2016 में वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक थे। यह माना जा रहा है कि बिग बैश लीग में अच्छे प्रदर्शन के कारण ही मैक्लेनाघन को आईपीएल में मौका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेसन बेहरेनडोर्फ को मुंबई इंडियंस ने इस कीमत पर खरीदा था

mumbai indians announced mitchell mcclenaghan as replacement of jason behrendorrf
जेसन बेहरेनडोर्फ

मैक्लेनाघन ने इस तथ्य को स्वीकार कर लिया था कि आईपीएल-11 में आठों फ्रैंचाइजी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने ट्विटर पर कहा, 'मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा को पिछले तीन साल के साथ के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। अच्छा अनुभव रहा और हर पल का आनंद उठाया। इस साल के लिए शुभकामनाएं और मैं पूरे इंटरेस्ट के साथ मैच टीवी पर देखूंगा।'

बहरहाल, जेसन बेहरेनडोर्फ को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-11 के लिए डेढ़ करोड़ रुपए में खरीदा था। यह बेहरेनडोर्फ का पहला सीजन होता, लेकिन अब उनका इंतजार एक साल के लिए बढ़ गया है। 27 वर्षीय तेज गेंदबाज को पीठदर्द की समस्या है। इसी की वजह से वह पिछले साल भी सीजन से बाहर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed