{"_id":"680ba6fa633144f15c086606","slug":"mumbai-all-rounder-tanush-kotian-joined-punjab-kings-as-net-bowler-ahead-of-match-against-kkr-in-ipl-2025-2025-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR vs PBKS: नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा, अब केकेआर के खिलाफ मैच से पहले पंजाब से जुड़ा यह ऑलराउंडर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs PBKS: नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा, अब केकेआर के खिलाफ मैच से पहले पंजाब से जुड़ा यह ऑलराउंडर
Fri, 25 Apr 2025 08:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 25 Apr 2025 08:45 PM IST
सार
पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच शनिवार को मुकाबला खेला जाना है और उससे पहले कोटियान टीम से जुड़े हैं।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
मुंबई के ऑलराउंडर तुनष कोटियान शुक्रवार को पंजाब किंग्स के नेट गेंदबाज के तौर पर टीम से जुड़ गए। तनुष घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा था। पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच शनिवार को मुकाबला खेला जाना है और उससे पहले कोटियान टीम से जुड़े हैं।
विज्ञापन
ट्रेनिंग सत्र के दौरान गेंदबाजी करते देखे गुए कोटियान
केकेआर के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर पंजाब किंग्स के ट्रेनिंग सत्र के दौरान 26 वर्षीय कोटियान पर बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते देखा गया। स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने उनके साथ बातचीत भी की। पंजाब किंग्स के पास मुख्य स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं जबकि, हरप्रीत बरार और प्रवीण दुबे के रूप में उनके पास दो लेग स्पिन विकल्प हैं। केकेआर जैसे विरोधियों के खिलाफ अपनी तैयारी में विविधता लाने के लिए पंजाब ने नेट गेंदबाजी के लिए ऑफ स्पिनर कोटियान को बुलाया। केकेआर के पास सुनील नरेन और फॉर्म में चल रहे वरुण चक्रवर्ती जैसे स्टार स्पिनर हैं।
ये भी पढ़ें: MS Dhoni: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धोनी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 400वां टी20 खेलने वाले 25वें खिलाड़ी बने

कोटियान ने घरेलू सर्किट में किया प्रभावित
इस सत्र में मुंबई की सैयद मुश्ताक अली जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कोटियाना घरेलू सर्किट पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। माना जाता है कि कप्तान श्रेयस अय्यर ने कोटियान को पंजाब किंग्स में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। अय्यर भी घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं। कोटियान गुरुवार को टीम में शामिल हुए और उन्होंने बिना समय गंवाए पंजाब के बल्लेबाजों को नेट में कुछ चुनौतीपूर्ण ओवर फेंके।