फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Multan Sultans beat Quetta Gladiators by 110 runs Shan Masood played 73 runs knock in Pakistan super league match at abu dhabi

PSL 2021: मुल्तान सुल्तांस की जीत में चमके शान मसूद, क्वेटा ग्लैडिएटर्स की शर्मनाक हार

Thu, 17 Jun 2021 08:47 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 17 Jun 2021 08:47 AM IST
सार

पाकिस्तान सुपर लीग के 25वें मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। अबू धाबी में खेले गए इस मुकाबल में मुल्तान सुल्तांस की टीम ने क्वेटा को 110 रनों से करारी शिकस्त दी। 

विज्ञापन
Multan Sultans beat Quetta Gladiators by 110 runs Shan Masood played 73 runs knock in Pakistan super league match at abu dhabi
पीएसएल 2021 - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान सुपर लीग का दूसरा सत्र इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात में खेला जा रहा  है। 16 जून को पीएसएल का 25वां मैच मुल्तान सुल्तांस और क्वेटा ग्लैंडिएटर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मुल्तान ने क्वेटा को 110 रनों से रौंद दिया। मुल्तान सुल्तांस की जीत के हीरो शान मसूद रहे। जिन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 73 रनों रनों की पारी खेली। 

विज्ञापन


अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में हुए इस मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। बल्लेबाजी करने उतरी मुल्तान सुल्तांस की टीम ने धुंआधार बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज शान मसूद और मोहम्मद रिजवान ने आक्रामक रुख अपनाते हुए पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। रिजवान 21 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन


इसके बाद सोहैब मकसूद के जल्द आउट हो जाने के बाद जॉनसन चार्ल्स ने शान मसूद के साथ मोर्चा संभाला। मसूद शुरूआत से ही क्वेटा ग्लैडिएटर्स के गेंबाजों पर हावी रहे। वह 73 रन बनाकर आउट हुए। वहीं चार्ल्स ने 47 रनों की पारी खेली। निचले क्रम में खुशदिल शाह ने टीम के लिए उपयोगी 20 रन बनाए। इस तरह मुल्तान की टीम ने अपनी पारी में 5 विकेट पर 183 रनों का स्कोर खड़ा किया। क्वेटा की ओर से खुर्रम शहजाद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत के लिए 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्वेटा ग्लैडिएटर्स शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट 27 रनों पर गिर गया। सलामी बल्लेबाज वेदराल्ड 19 रन रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दूसरे ओपनर उस्मान खान 12 रन बनाकर चलते बने। 


मुल्तान सुल्तांस के गेंदबाजों के आगे क्वेटा का कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाया और एक के बाद एक लगातार विकेट गिरते रहे। मुल्तान की तरफ से इमरान ताहिर ने कहर बरपाते हुए सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। उनके अलावा इमरान खान को 2 विकेट मिले। क्वेटा की पूरी टीम सिर्फ 73 रनों पर ढेर हो गई। मुल्तान सुल्तांस ने इस मैच में 110 रनों से जीत दर्ज की। 73 रनों की पारी खेलने वाले शान मसूद को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed