फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mulgrave Cricket Club in talks with Yuvraj Singh, Brian Lara, AB de Villiers, Chris Gayle

क्रिकेट: एक साथ टी-20 में धमाल मचाएंगे युवराज-डीविलियर्स और गेल? तैयारी लगभग पूरी

Fri, 25 Jun 2021 10:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 25 Jun 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Mulgrave Cricket Club in talks with Yuvraj Singh, Brian Lara, AB de Villiers, Chris Gayle
युवराज सिंह - फोटो : social media

'सिंक्सर किंग' के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार खिलाड़ी एबी डीविलियर्स एक साथ टी-20 मैच में खेलते नजर आ सकते हैं। मेलबर्न के एक क्रिकेट क्लब ने ऐसा दावा किया है। मेलबर्न के ईस्टर्न क्रिकेट एसोसिएशन (ईसीए) में खेलने वाले मुलग्रेव क्रिकेट क्लब ने कहा है कि वे ब्रायन लारा और एबी डीविलियर्स के अलावा कुछ अन्य दिग्गज खिलाड़ियों के साथ इस बारे में बातचीत कर रहे हैं। मुलग्रेव क्लब के अध्यक्ष मिलन पुलेनयेगम ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, 'हमने दिलशान से बात कर ली है, सनथ जयसुर्या और उपुल थरंगा को भी मना लिया है। अब हम कुछ अन्य संभावित खिलाड़ियों के साथ भी संपर्क में हैं। हम क्रिस गेल और युवराज से भी बातचीत कर रहे हैं और इस पर लगभग 85 से 90 प्रतिशत काम हो चुके हैं।'

विज्ञापन

बता दें कि इसी महीने चार जून को क्लब मुलग्रेव ने जयसूर्या को मुख्य कोच के रूप में अपने साथ जोड़ा था। मुलग्रेव के अध्यक्ष मालिन पुलेनयेगम ने कहा था, 'दिलशान ने हमारे लिए रास्ता खोला और यह हमारे लिए शानदार मौका है। हमें इस पर काम करना था और एक समझौता करना था। हमने ऐसा किया। यह हमारे युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के स्तर को समझने का बेहतरीन अवसर है।' वहीं, दिलशान ने हाल ही में मुल्ग्रेव क्लब की ओर से छह टी-20 मैच खेले थे और 132 रन बनाए थे। हालांकि, उनकी टीम फाइनल में हार गई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

'हेरल्ड सन' की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने 51 वर्षीय जयसूर्या को यह पद संभालने के लिए मनाया। दिलशान और इस साल के शुरू में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले श्रीलंका के उनके साथी उपुल थरंगा मुलग्रेव क्लब की तरफ से खेलेंगे। जयसूर्या श्रीलंका की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 110 टेस्ट और 445 वनडे मैच खेले हैं। बता दें कि जयसूर्या को आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन के लिए फरवरी 2019 में प्रतिबंधित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed