{"_id":"77b18772-25ce-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mukul-dagar-hits-maiden-ton-as-up-take-first-innings-lead-against-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफीः डागर के शतक से यूपी का दिल्ली पर बढ़त ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी ट्रॉफीः डागर के शतक से यूपी का दिल्ली पर बढ़त
गाजियाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Nov 2012 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सितारे बल्लेबाजों की नाकामयाबी के बाद उसके नामी गेंदबाज भी उत्तर प्रदेश के खिलाफ कोई करिश्मा नहीं दिखा सके। इशांत शर्मा और आशीष नेहरा की मौजूदगी के बावजूद दिल्ली नेहरू स्टेडियम में शनिवार को यूपी के बल्लेबाजों को रोक नहीं सकी।
विज्ञापन
युवा खब्बू बल्लेबाज मुकुल डागर और अनुभवी मुहम्मद कैफ ने दिल्ली के स्टार गेंदबाजों को जमकर छकाया। डागर ने अपने दूसरे प्रथम श्रेणी मैच में ही शतक जड़ा, लेकिन कैफ दुर्भाग्यशाली रहे जो शतक से चूक गए। यूपी ने न सिर्फ दिल्ली के पहली पारी के स्कोर 235 रनों को पार कर लिया बल्कि स्टंप उखड़ने तक पहली पारी में 57 रनों की बढ़त बना ली, जबकि उसके चार विकेट शेष रहते हैं। खास बात यह है कि कप्तान सुरेश रैना अभी भी 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
कल सुबह जिस तरह यूपी के गेंदबाजों ने दिल्ली के स्टार खिलाड़ियों को आसानी से पवेलियन लौटाया आज उसके ठीक उलट डागर और कैफ को आउट करने में उसके पसीने छूट गए। लंच तक दोनों बल्लेबाजों ने अपने अर्द्धशतक पूरे कर लिए। कैफ यहां 64 और डागर 61 पर थे। लंच के बाद भी दोनों की शानदार बल्लेबाजी का क्रम जारी रहा। खास तौर पर डागर यहां काफी मुखर होकर खेले। उन्होंने फटाफट अपना शतक पूरा कर लिया।
विज्ञापन
कैफ जबकि यहां 75 रनों पर ही थे। ऐसा लगा कि कैफ भी अपना शतक पूरा कर लेंगे। यहां खब्बू स्पिनर विकास मिश्रा ने कैफ को 91 के स्कोर पर एलबीडब्लू कर दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 195 रनों की बड़ी साझेदारी की। यहां से आलराउंडर सुमित नरवाल ने यूपी के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया। उन्होंने डागर को 116 पर बोल्ड किया।
इसके बाद परविंदर सिंह को 20 पर आरिश आलम को एक पर चलता किया। टी के बाद सत्र पूरी तरह दिल्ली के गेंदबाजों का रहा। रैना को रन बनाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। खेल समाप्ति पर वह 19 रनों पर थे। इसके लिए उन्होंने 70 गेंदों का सामना किया है। उनके साथ विकेट कीपर आमिर खान चार रनों पर खेल रहे हैं। यूपी ने छह विकेट पर 292 रन बना लिए हैं। नरवाल ने 48 रनों पर तीन व इशांत ने 63 रनों पर दो विकेट लिए हैं।
सहवाग हुए चोटिल, मैदान से गए बाहर
कप्तान वीरेंद्र सहवाग जब तक शनिवार को मैदान पर रहे दिल्ली विकेट के लिए तरसती रही। इशांत शर्मा की गेंद पर कैफ के बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप में खड़े सहवाग के पास गए। लेकिन गेंद उनकी उंगली को चोटिल करती हुई बाउंड्री के पार चली गई। सहवाग फौरन उंगली हिलाते हुए पवेलियन लौट गए। टीम के कोच विजय दहिया के मुताबिक उनकी चोट देखते हुए स्टेडियम के सामने ही स्थित एक अस्पताल में उन्हें ले जाया गया। लेकिन कोई गंभीर बात नहीं निकली। यूपी के सभी पांच विकेट गंभीर की कप्तानी में गिरे।