{"_id":"61545b0b8ebc3e0def3d9407","slug":"muhammad-hafeez-out-of-national-t20-after-contracting-dengue-doubtful-for-t20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को हुआ डेंगू, टी-20 चैंपियनशिप से बाहर, विश्व कप खेलने पर भी संशय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को हुआ डेंगू, टी-20 चैंपियनशिप से बाहर, विश्व कप खेलने पर भी संशय
Wed, 29 Sep 2021 05:54 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 29 Sep 2021 05:54 PM IST
सार
Muhammad Hafeez doubtful for T20 World Cup: मोहम्मद हफीज का यूएई में अगले महीने होने वाले टी-20 विश्व कप में खेलने पर भी संशय है।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : File
विस्तार
आगामी टी-20 विश्व कप के शुरू होने में एक महीने से भी कम का वक्त बचा है। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज डेंगू की चपेट में आ गए हैं, जिसके कारण वह राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं। उनका यूएई में अगले महीने होने वाले टी-20 विश्व कप में खेलने पर भी संशय है। बता दें कि 40 वर्षीय हफीज लाहौर में अपने घर पर इलाज करा रहे हैं। अब देखना है कि 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप तक वह फिट हो पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
हफीज के संपर्क में पीसीबी का मेडिकल पैनल
एक स्थानीय डॉक्टर ने कहा, यह इस पर निर्भर करता है कि उनका संक्रमण कितना गंभीर है। इस बीमारी से बहुत कमजोरी आ जाती है और प्लेटलेट सामान्य होने में एक महीना लग जाता है।' पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि बोर्ड का मेडिकल पैनल हफीज के संपर्क में है और उनकी रिकवरी तथा उपचार पर नजर रखे हुए है। बता दें कि पाकिस्तानी टीम 14 अक्टूबर के आसपास विश्व कप के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
17 अक्तूबर से टी-20 विश्व कप की शुरुआत, 24 को भारत से भिड़ंत
गौरतलब है कि टी-20 विश्व की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी। पहला मुकाबला 17 अक्तूबर को ओमान और पपुआ न्यूगिनी के बीच खेला जाएगा। वहीं, इसी दिन दूसरा मैच बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच होगा। वहीं, पाकिस्तान टी-20 विश्व कप में अपना पहला मुकाबला 24 अक्तूबर को भारत के खिलाफ खेलेगा।
विज्ञापन