फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आशीष नेहरा की मुश्किलें बढ़ी, विदाई मैच में भी बैठना पड़ सकता है बाहर

Tue, 24 Oct 2017 01:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Tue, 24 Oct 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
msk prasad does not guarantee place of ashish nehra in his farewell match
आशीष नेहरा

टीम इंडिया की सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन एमएसके प्रसाद ने तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के विदाई मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रसाद ने कहा कि वो दावा नहीं कर सकते कि 38 वर्षीय नेहरा को अपने होमग्राउंड पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में खेल सकेंगे। यह नेहरा का विदाई मैच होगा।


 

msk prasad does not guarantee place of ashish nehra in his farewell match
आशीष नेहरा

प्रसाद ने कहा कि इस बात की गारंटी नहीं दी जा सकती कि नेहरा को अंतिम एकादश में शामिल किया जाएगा। बता दें कि आशीष नेहरा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है और न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में टी20 मैच उनका आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा।

msk prasad does not guarantee place of ashish nehra in his farewell match
आशीष नेहरा

जैसा कि उम्मीद थी नेहरा को सिर्फ सीरीज के पहले टी20 मैच के लिए चुना गया और एमएसके प्रसाद ने दिल्ली टी20 में नेहरा को अंतिम एकादश में शामिल किए जाने पर ये बात कही। उन्होंने कहा, 'आशीष नेहरा खेलेंगे या नहीं ये पूरी तरह से टीम मैनेजमेंट का फैसला है। हम अपनी तरफ से कुछ नहीं कह सकते हैं। टीम मैनेजमेंट ये फैसला करेगा कि किस खिलाड़ी को अंतिम एकादश में रखना है या नहीं।' 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
msk prasad does not guarantee place of ashish nehra in his farewell match
आशीष नेहरा

वैसे टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने आशीष नेहरा को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुने जाने पर चयनकर्ताओं की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि चयनकर्ताओं को भावनाओं में बहकर नहीं बल्कि प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन करना चाहिए।

विज्ञापन
msk prasad does not guarantee place of ashish nehra in his farewell match
आशीष नेहरा

दिल्ली का फिरोजशाह कोटला मैदान आशीष नेहरा का घरेलू मैदान है। शायद उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई लेना सही समझा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 2 टी20 मैच में उनको अंतिम 11 में जगह नहीं मिली थी। नेहरा ने ये कहते हुए संन्यास का ऐलान किया था कि भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी अच्छी गेंदबाजी कर रही है और नए खिलाड़ियों को मौका देने के लिए उनका संन्यास लेना सही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed